फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: इंडियन एयरफोर्स का अभ्यास देखिए, ताकत ऐसी...देखकर टेंशन में आया पाकिस्तान

Wed, 18 Apr 2018 09:58 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Apr 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
indian airforce practice session in battle zone of border area
इंडियन एयरफोर्स
तस्वीरों में इंडियन एयरफोर्स का अभ्यास देखिए। खुले आसमान में बहादुरी और ताकत का वो परिचय दिया गया, देखकर पाकिस्तान भी टेंशन में है।
indian airforce practice session in battle zone of border area
इंडियन एयरफोर्स
दुश्मन को अपनी ताकत का अहसास करवाने और हर परिस्थिति से निपटने की अपनी क्षमता का परिचय देने के इरादे से एयरफोर्स इस बार पंद्रह दिन के अभ्यास में जुटी है। यह अभ्यास नार्दर्न सेक्टर में भी हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात तक बार्डर एरिया के बैटल जोन में चल रहा है। इसी के तहत एयरफोर्स ने विभिन्न इलाकों में मुश्किल भरे ऑपरेशनों के जरिए अपना दमखम दिखाया।
indian airforce practice session in battle zone of border area
इंडियन एयरफोर्स
22 अप्रैल तक चलने वाली यह मैराथन एक्सरसाइज को लेकर पाकिस्तान भी तनाव में है। शनिवार शाम नार्दर्न सेक्टर के एक बार्डर एरिया में वायुसेना ने थल सेना के साथ मिलकर हाईरिस्क ज्वाइंट एयरबोर्न ऑपरेशन किया। इसमें सेना की पैराशूट ब्रिगेड के जांबाजों ने भी भाग लिया। इस दौरान सिक्स सी-130जे और सेवन एन-32 एयरक्राफ्ट के जरिए विभिन्न एयरबेस से आर्मी के 560 पैराट्रूपर्स को विभिन्न बार्डर एरिया के बैटल जोन में पैराशूट के जरिए उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian airforce practice session in battle zone of border area
इंडियन एयरफोर्स
इस अभ्यास में इंटेलीजेंस, युद्ध में इस्तेमाल होने वाले वाहनों, जीपीएस गाइडेड कार्गो प्लेटफार्म आदि की भी मदद ली गई। इन पैराट्रूपर्स को फाइटर प्लेन सुखोई-30 से हवाई मदद और सुरक्षा भी दी गई। बैटल जोन में उतरने के बाद जवानों को तुरंत जरूरत के उपकरण उपलब्ध करवाए गए, ताकि वे मोर्च पर डटकर दुश्मन का सामना कर सके। इस अभ्यास से एयरफोर्स ने यह साबित किया कि एयरफोर्स किसी भी स्थिति में तुरंत सेना के जवानों को पहुंचाने में सक्षम है।
विज्ञापन
indian airforce practice session in battle zone of border area
इंडियन एयरफोर्स
वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ और डिफेंस सेक्रेटरी ने भरी उड़ान
एयरफोर्स की गगनशक्ति-2018 एक्सरसाइज का एक ऑपरेशन सिरसा एयरफोर्स स्टेशन में भी किया गया। इस दौरान इस एयरबेस को युद्ध स्थल की तरह तैयार किया गया। रक्षा सचिव संजय मित्रा और वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल एसबी दओ भी इस दौरान सिरसा पहुंचे। सिरसा में एयर आफिसर कमांडिंग एवं एयर कामोडोर एमएस देसवाल ने दोनों को रिसीव किया। उसके बाद सिरसा एयरबेस से दोनों ने  सुखाई-30 एमकेआई में उड़ान भरी। ये उड़ान भी गगनशक्ति अभ्यास के तहत थी। उसके बाद दोनों आला अफसरों ने सिरसा एयरबेस पर अभ्यास का जायजा लिया और जवानों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed