{"_id":"5856321e4f1c1ba960c05bfd","slug":"indian-airforce-new-chief-birender-singh-dhanoa-full-profile-and-achievements","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए भारतीय वायुसेना प्रमुख के बारे में जानिए सब कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए भारतीय वायुसेना प्रमुख के बारे में जानिए सब कुछ
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 22 Dec 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
बीरेंद्र सिंह धनोआ मोहाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख बनने जा रहे हैं। वे एयर चीफ मार्शल अरुप राहा की जगह लेंगे। जानिए उनके बारे में सब कुछ।
बीरेंद्र सिंह धनोआ मोहाली
बीरेंद्र सिंह धनोआ का जन्म पंजाब में मोहाली जिले के गांव घंड़ूआं में हुआ। उनका एक बेटा है, जो वकालत की पढ़ाई कर रहा है। उनके पिता सारायण सिंह आईएएस अफसर थे। 80 के दशक में वे पंजाब के चीफ सेक्रेटरी के पद पर भी रहे हैं। इसके बाद पंजाब के गवर्नर के सलाहकार के पद पर भी काम कर चुके हैं। जबकि उनके दादा संत सिंह वर्ल्ड वार-2 में ब्रिटिश आर्मी में कैप्टन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
बीरेंद्र सिंह धनोआ मोहाली
बीरेंद्र सिंह धनोआ को जून 1978 में भारतीय वायुसेना में एक लड़ाकू पाइलट के रूप में कमीशन दिया गया था, वे राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंग्टन के छात्र रहे हैं। एयर मार्शल धनोआ एक योग्य फ्लाइंग प्रशिक्षक हैं और उन्होंने अपने प्रतिष्ठित कैरियर के दौरान अनेक प्रकार के लड़ाकू विमान उड़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीरेंद्र सिंह धनोआ मोहाली
बीरेंद्र सिंह धनोआ ने करगिल युद्ध के दौरान लड़ाकू स्क्वाड्रन का नेतृत्व किया था और स्वयं पहाड़ी इलाकों में अनेक रात्रिकालीन मिशन उड़ानें भरी थीं। उन्हें लड़ाकू बेस के स्टेशन कमांडर और विदेश में भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल के नेता सहित अनेक महत्वपूर्ण परिचालन नियुक्तियों का कार्यभार संभालने का गौरव प्राप्त है।
विज्ञापन
बीरेंद्र सिंह धनोआ मोहाली
बीरेंद्र सिंह को रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वैलिंग्टन के मुख्य प्रशिक्षक (वायु), वायुसेना मुख्यालय में एयर स्टाफ (इंटेलिजेंस) के सहायक प्रमुख और दो परिचालन कमानों के सीनियर एयर स्टाफ आफिसर के पदों पर भी कार्य किया है। धनोआ वायुसेना के उप-प्रमुख के रूप में नियुक्ति से पूर्व दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान के एयर आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।