दिखने में सीधी सादी लगती है, पर ये लड़की फ्लाइंग ऑफिसर है और इनके कारनामे इतने खतरनाक हैं कि दुश्मन भी थर्र-थर्र कांपते हैं।
ये हैं इंडियन एयरफोर्स की फ्लाइंग ऑफिसर भावना कंठ, जो आसमान से दुश्मन के दांत खट्टे करने को बेताब हैं। आर्मी और बीएसएफ की तरह इंडियन एयरफोर्स भी अब बेटियों को दुश्मन के विरुद्ध और खतरनाक बनाना चाहता है। ताकि दुश्मन भी भारतीय बेटियों की ताकत को जान ले। इसके लिए एयरफोर्स ने महिला फ्लाइंग अफसरों के हाथ लड़ाकू विमानों की कमान सौंपने का काम शुरू कर दिया है।
शुरुआत विगत माह फ्लाइंग अफसर अवनी चतुर्वेदी से हो चुकी है, लेकिन इसी कड़ी में 16 मार्च को भी इंडियन एयरफोर्स एक और फ्लाइंग अफसर भावना कंथ ने भी इतिहास रच दिया है। फ्लाइंग अफसर भावना अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में तैनात है और उसने अंबाला एयरबेस से ही मिग-21 बिसन एयरक्राफ्ट में उड़ान भरी। ये जांबाज बेटी इस लड़ाकू विमान में 30 मिनट तक आसमान में रही।
अपनी इस सॉर्टी (सैन्य आक्रमणनुमा उड़ान) में फ्लाइंग अफसर इस बेटी ने अपनी बहादुरी का खूब परिचय दिया। भावना लड़ाकू विमान की सॉर्टी भरने वाली देश की अवनी चतुर्वेदी के बाद दूसरी फ्लाइंग अफसर बन गई है। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। पूर्व एयरफोर्स सार्जेंट खुशबीर सिंह दत्त के अनुसार अवनी के बाद भावना की लड़ाकू विमान में यह उड़ान न केवल गौरव का विषय है, बल्कि दुश्मन को भी देश की नारी शक्ति से भी परिचय करवाना बहुत जरूरी है।
डबल सीटर जेट विमानों में ले रहीं प्रशिक्षण
इंडियन एयरफोर्स का महिला फ्लाइंग अफसरों को लड़ाकू विमान सौंपने का ये सिलसिला जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार एयरफोर्स अथारिटी ने उन महिला फ्लाइंग अफसरों की सूची तैयार कर रखी है, जो चरणबद्ध तरीके से लड़ाकू विमानों की कमान संभालेंगी। इसके लिए पहले इन महिला फ्लाइंग अफसरों को विशेष प्रशिक्षित ट्रेनर्स द्वारा डबल सीटर जैट विमानों में प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।