{"_id":"6a884fad365a823fc60b093f","slug":"nine-new-sub-health-centres-will-be-opened-and-one-centre-will-be-upgraded-to-a-phc-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1102385-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: नाै नए उप स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे, एक केंद्र बनेगा पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: नाै नए उप स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे, एक केंद्र बनेगा पीएचसी
विज्ञापन
चंडीगढ़। गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए 9 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। एक उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बदला जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
सात नए स्वास्थ्य केंद्र नूंह जिले में खोले जाएंगे। ये केंद्र रानिका, देवला नंगली, महुं, गौधोला, लफुरी, बड़ेड और चीला गांव में खुलेंगे। इसके अलावा रेवाड़ी के भांडोर और सिरसा के मोचीवाली गांव में भी एक-एक नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। गुरुग्राम के रणसीका गांव में पहले से चल रहे उप स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को उनके घर के पास बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। नए केंद्रों से मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार आसानी से मिल सकेगा। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर शहरों में जाने की ज्यादा जरूरत नहीं रहेगी।