फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज सिंह का चैम्पियन्स ट्रॉफी से खास कनेक्शन, शायद ही कोई जानता हो

Mon, 05 Jun 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल Updated Mon, 05 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
india vs pakistan, yuvraj singh connection with icc champions trophy
युवराज स‌िंह
क्या आप जानते हैं कि आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी से देश के 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह का बेहद खास कनेक्शन है। नहीं तो यहां जानिए आखिर कैसे?
india vs pakistan, yuvraj singh connection with icc champions trophy
सिक्सर किंग युवराज सिंह
इस बार टीम में युवराज सिंह को भी शामिल किया गया है, वो भी 11 साल बाद। 35 वर्षीय युवराज सिंह मौजूदा टीम इंडिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं और अहम बात ये कि युवराज सिंह ने 17 साल पहले इसी ट्रॉफी के साथ अपने वनडे कैरियर की शुरुआत की थी।
india vs pakistan, yuvraj singh connection with icc champions trophy
युवराज सिंह
हालांकि पहले मैच में केनया के खिलाफ उन्‍हें बल्‍लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन अपने दूसरे मैच में ऐसी तूफानी पारी खेली थी कि अब भी लोग उसे भूल नहीं पाये हैं। मैच 7 अक्‍तूबर 2000 को नैरोबी में खेला गया था। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 265 रन बनाये थे। उस मैच में युवी ने 80 गेंदों पर 84 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें उनके 12 चौके शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
india vs pakistan, yuvraj singh connection with icc champions trophy
युवराज सिंह के 10 रिकार्ड - फोटो : File Photo
मैच में युवी टॉस स्‍कोरर भी रहे थे। टीम इंडिया ने ऑस्‍ट्रेलिया को उस मैच में 20 रन से हराया था और युवराज सिंह को मैन ऑफ दी मैच मिला था। यह पहला मौका था, जब युवी को मैन ऑफ दी मैच से सम्‍मानित किया गया। युवी अब तक चैम्पियन्स ट्रॉफी में 13 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्‍होंने 33.87 के औसत से 271 रन बनाये हैं। चैम्पियन्स ट्रॉफी में उनका उच्‍चतक स्‍कोर 84 रन रहा है और एक अर्धशतक भी।
विज्ञापन
india vs pakistan, yuvraj singh connection with icc champions trophy
युवराज सिंह - फोटो : PTI
वैसे भी युवराज सिंह की उन्‍मुक्‍त बल्‍लेबाजी किसी भी श्रेष्‍ठ गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां बिखेरने के लिए काफी होती है। उनकी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों में खौफ रहता है। इसकी झलक वे 2011 के वर्ल्‍डकप में दिखा चुके हैं। हाल ही में, आईपीएल में युवराज शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्‍व करते हुए युवी ने 12 मैचों में 252 रन बनाए थे, जिसमें नाबाद 70 उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed