सड़क के साथ पानी पर दौड़ने वाली देश की पहली बससेवा आज पंजाब से शुरू हो गई है। देखिए बस की खासियतें, रूट और किराया।
2 of 7
हरिके पत्तन में जल बस सेवा आज से
- फोटो : अमर उजाला
एक वाटर बस पर 6 करोड़ रुपये की लागत है। वाटर बस पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर का ड्रीम प्रोजेक्ट था। सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बस में 32 सैलानी, चालक व एक कमांडर के बैठने की व्यवस्था होने के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जीवन-रक्षक वस्तुओं का प्रबंध किया गया है।
3 of 7
देश की पहली पानी पर चलने वाली बस
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के ड्रीम प्रोजेक्ट वाटर बस को आखिर पर्यटन विभाग ने साकार कर दिया है। विभाग ने सोमवार से हरिके वेटलैंड में वाटर बस चलाने की तैयारी पूरी कर ली थी, इससे पहले पर्यटन विभाग ने शनिवार को वाटर बस का ट्रायल करना था, लेकिन पानी का स्तर कम होने के कारण ट्रायल नहीं हो सका था।
4 of 7
देश की पहली पानी पर चलने वाली बस
आखिर रविवार को ट्रायल किया गया जो कामयाब रहा। पर्यटन विभाग के डायरेक्टर एनपीएस रंधावा ने बताया कि रविवार को करीब आधा घंटा बस पानी में रही। ट्रायल पूरी तरह कामयाब रहा है। सोमवार से बसें पर्यटकों के लिए चलेंगी। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने सोमवार को पंजाब हरिके वाटर क्रूज का उद्घाटन किया।
5 of 7
देश की पहली पानी पर चलने वाली बस
बस का रूट: वाटर बस सेवा फिल्हाल एक ही रूट पर चलेगी। अमृतसर से पर्यटन स्थल हरिके वेटलैंड तक 12.7 किलोमीटर लंबा सफर 45 मिनट में तय होगा। उसके बाद पर्यटकों को लेकर बस चार किलोमीटर का सफर तय करेगी। वाटर बस हरिके हेडवर्क्स के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब से शुरू होगी।