मिलिए, देश की पहली, दुनिया की दूसरी फीमेल ढोली से
युवतियों को ढोल बजाते पहले कहीं देखा है क्या? हम मिलाते हैं आपको दुनिया की दूसरी और भारत की पहली ढोल बजाने वाली युवती से।
मिलिए, देश की पहली, दुनिया की दूसरी फीमेल ढोली से
ये फीमेल ढोली हैं चंडीगढ़ की रहने वाली जहान गीत सिंह। जहानगीत पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रहे झंकार फेस्ट में निकली जागो के शिरकत करने आई थीं। यहां उन्होंने ढोल पर हाथ आजमाए तो जागो में शामिल युवतियों ने जमकर धमाल मचाया। यहीं पर उनसे बातचीत हुई तो उनके बारे में कई अहम बातें पता चलीं।
मिलिए, देश की पहली, दुनिया की दूसरी फीमेल ढोली से
जहानगीत चंडीगढ़ सेक्टर-27 में रहती हैं। वे सेक्टर-9 के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं की स्टूडेंट हैं। इनकी मां हाउस वाइफ हैं, बड़ा भाई विदेश में एमटेक कर रहा है। जहानगीत के पापा हरचरन सिंह डेब्ट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल-1 में ज्यूडिशियल ऑफिसर हैं।
मिलिए, देश की पहली, दुनिया की दूसरी फीमेल ढोली से
जहानगीत दुनिया की दूसरी और भारत की पहली ढोल बजाने वाली युवती हैं। जहानगीत अपने फैमिली मेंबर्स, दोस्तों, स्कूल और रिश्तेदारों के अलावा देशभर में ढोल बजाकर मशहूर हो चुकी हैं। पहली फीमेल ढोली रानी ताज पाकिस्तान की रहने वाली हैं।
मिलिए, देश की पहली, दुनिया की दूसरी फीमेल ढोली से
जहान गीत बताती हैं कि, 'मैं 8वीं क्लास में थीं। गर्मी की छुट्टियों में कुछ अलग करना चाहती थी। डिस्कशन शुरू हुआ तो मुझे पता चला कि मेरे एक कजन ने अपने ही स्कूल में ढोल बजाया और सभी ने एप्रिशिएट भी किया। बस वहीं से प्रेरणा मिली।