{"_id":"5b8cb40042c792464b1c6557","slug":"india-post-payment-bank-invest-money-in-post-office-scheme-to-earn-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब पोस्ट ऑफिस में मिलेंगी 7 शानदार स्कीमें, थोड़ी सी इन्वेस्टमेंट और मोटा मुनाफा...तो खुलवाएं खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पोस्ट ऑफिस में मिलेंगी 7 शानदार स्कीमें, थोड़ी सी इन्वेस्टमेंट और मोटा मुनाफा...तो खुलवाएं खाता
ब्यूरो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
India Post Payment Bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकघर में खाता खुलवाएं और सात शानदार स्कीमों का फायदा उठाएं। थोड़ा सा इन्वेस्टमेंट और मोटा मुनाफा होगा, पैसा भी सुरक्षित, और भी बहुत कुछ सुविधाएं मिलेंगी, जानने को क्लिक करें।
post office
- फोटो : डेमो
एक सितंबर से देश का सबसे बड़ा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सर्विस शुरू हो गई है। आईपीपीबी शाखा चंडीगढ़ का उद्धाटन संसद सदस्य किरण खेर ने किया। राजकीय कन्या महाविद्दालय, सेक्टर-42, चंडीगढ़ के सभागार (ऑडिटोरियम) में डाक विभाग द्वारा एक मेगा आयोजन किया गया, जिसमें पेमेंट बैंक शुरू किया गया। पंजाब और चंडीगढ़ सर्किल में 23 आईपीपीबी ब्रांचों की 115 डाक घरों में यह सुविधा मिलेगी। सेक्टर-29 स्थित डाक घर में आईपीपीबी की मुख्य ब्रांच ऑफिस होगी, जबकि सेक्टर-17 स्थित जीपीओ, डाकघर मनीमाजरा और दड़वा केअलावा किशनगढ़ में आईपीपीबी होगा।
पोस्ट ऑफिस
- फोटो : SELF
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 सितंबर 2018 से इसकी शुरुआत की। देशभर में 650 शाखाओं और 3250 सेवा केंद्रों पर यह सेवा उपलब्ध रहेगी। 31 दिसंबर तक यह बैंक पूरी तरह से डाक विभाग के नेटवर्क को इस्तेमाल करने लगेगा, जिसके दायरे में देश के कोने-कोने में स्थित 1.55 लाख सेवा केंद्र शहरी और ग्रामीण के हर क्षेत्र तक बैंक सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे। इस बैंक का गठन डाक विभाग के अधीन सार्वजनिक कंपनी के रूप में किया जाएगा। बैंक को पेशेवर कर्मचारियों के माध्यम से चलाया जाएगा, जिनकी नियुक्ति अलग से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
post office franchise
आईपीपीबी में चालू खाता, बचत खाता, धन हस्तांतरण, डीबीटी, बिल यूटिलिटी, उद्यम एवं व्यापार संबंधी भुगतान की सेवाएं मुहैया करायी जाएंगी। इसमें ग्राहकों को काउंटर सेवा, माइक्रो एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एप, एसएमएस, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और आईवीआर की सेवाएं मिलेंगी। एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल अलर्ट के लिए खाताधारकों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। खाते की सीमा एक लाख रुपये रखी गई है। आधार और क्यूआर कोड के जरिए भुगतान होगा। डाकिए और डाकसेवकों को स्मार्टफोन तथा एक मशीन मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
post office franchise
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लोगों को कर्ज मुहैया कराने के साथ साथ बीमा सुविधाएं भी प्रदान करेगा। इसके जरिए सभी नागरिकों को कई सारी सेवाएं फ्री में मिलेंगी। पोस्ट मैन और ग्रामीण डाक सेवक शहरी और ग्रामीण इलाकों में डिजिटल भुगतान सेवा पहुंचाएंगे। बैंक के माध्यम से बेसिक बैंकिंग, डीबीटी लाभ का भुगतान, विभिन्न प्रकार के बिलों का भुगतान और टैक्स जमा करने जैसी सुविधाएं प्राप्त की जा सकेंगी। मार्च महीने से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक काम करना शुरू कर देगा।