किसान आंदोलन का असर अब सड़क परिवहन के साथ रेल सेवा पर भी पड़ना शुरू हो गया है। आंदोलन की वजह से शुक्रवार भी पूरी तरह से ट्रेनों का संचालन नहीं हो पाया। रेलवे ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एक बार फिर लंबी दूरी की दो ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद्द करने, 10 ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द/संचालित करने और एक ट्रेन को बदले मार्ग से चलाने का फैसला किया है।
किसान आंदोलन का असर: ये दो ट्रेनें रद्द, पांच का रूट बदला, कई और प्रभावित, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
05531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 29 नवंबर और 05532 अमृतसर- सहरसा एक्सप्रेस 30 नवंबर को रद्द रहेगी।
बीच रास्ते रदद/संचालित
ट्रेन नंबर 02715 नांदेड़- अमृतसर 27 नवंबर को नई दिल्ली स्टेशन पर रद्द रहेगी और 29 नवंबर को ट्रेन नंबर 02716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस 27 नवंबर को चंडीगढ़ में रद्द होगी और परिणामस्वरूप 29 नवंबर को ट्रेन नंबर 02926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस चंडीगढ़ से चलेगी।
02357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 28 नवंबर को अंबाला पर रद्द होगी और 02358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 30 नवंबर को अंबाला से रवाना होगी। 02025 नागपुर-अमृतसर 28 नवंबर को नई दिल्ली पर रद्द होगी और 02026 अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस 30 नवंबर को नई दिल्ली से चलेगी।
04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 29 नवंबर को अंबाला में रद्द होगी और 4652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 29 नवंबर को अंबाला से चलेगी। ट्रेन 04650/74 अमृतसर- जयनगर एक्सप्रेस 28 नवंबर को अमृतसर-तरनतारन के रास्ते बदले रूट से चलाई जाएगी।