वायरल की अनदेखी, सावधान रहें! हो सकती ये जानलेवा बीमारी
वायरल हो गया है, लेकिन आप उसकी अनदेखी कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। ऐसा करने से बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। रिपोर्टः आशीष वर्मा, चंडीगढ़
वायरल की अनदेखी, सावधान रहें! हो सकती ये जानलेवा बीमारी
जी हां, ये सच है। बात हो रही है एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (सांस संबंधी संक्रमण) की, जो एक गंभीर इंफेक्शन है। इसमें पहले नाक प्रभावित होती है और फिर फेफड़े। यदि इंफेक्शन कंट्रोल में न आने पर यह पूरे रेस्पिरेटरी सिस्टम को अपनी गिरफ्त में ले लेता है।
वायरल की अनदेखी, सावधान रहें! हो सकती ये जानलेवा बीमारी
आमतौर पर यह इंफेक्शन वायरल से शुरू होता है। यदि इंफेक्शन ठीक नहीं होता है तो तुरंत पल्मनरी विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। यह मुख्य रूप से बच्चों, सीनियर सिटीजन व उन लोगों के लिए जानलेवा होती है, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।
वायरल की अनदेखी, सावधान रहें! हो सकती ये जानलेवा बीमारी
ये होते हैं लक्षण- लगातार नाक बहना, खांसी रहना, गले में खराश या दर्द, शरीर में दर्द, थकावट रहना।
ये हैं बचने के उपाय- हेल्दी डाइट लें। खासकर विटामिन सी, जब भी पब्लिक प्लेस से आएं तो अपने हाथ धोएं। छींकते समय मुंह पर रुमाल या हाथ रखें। जब भी संकमणित एरिया में जाएं तो चेहरे और आंख पर हाथ लगाने से बचें।
वायरल की अनदेखी, सावधान रहें! हो सकती ये जानलेवा बीमारी
पल्मनरी मेडिसिन पीजीआई के पूर्व एचओडी डॉ. एस के जिंदल कहते हैं कि यह इंफेक्शन एक दूसरे से फैलता है। फ्लू के अलावा प्रदूषण व धूल भी इसका एक कारण है। हम जो भी सांस के माध्यम से लेते हैं, उनसे इसका खतरा रहता है। जब भी फ्लू हो तो बाहर जाने से बचें।