फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IAS आशीष दहिया की आखिरी फेसबुक पोस्ट, पढ़कर फक्र महसूस करेंगे

Thu, 01 Jun 2017 09:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल Updated Thu, 01 Jun 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
ias ashish dahiya last facebook post
IAS आशीष दहिया
आईएएस आशीष दहिया की मौत के बाद उनकी आखिरी फेसबुक पोस्ट सामने आई है, जो 15 दिन पहले डाली गई थी। इसे पढ़कर आप फक्र महसूस करेंगे।
ias ashish dahiya last facebook post
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
दिल्ली में महिला सहकर्मी को बचाते हुए स्वीमिंग पूल में डूब आईएएस आशीष दहिया लोगों ने काफी लोकप्रिय थे। हर जगह अव्वल रहने का इतना जुनून था कि आईएएस में भी गोल्ड मेडल जीत लाया। आशीष दहिया ट्रेनिंग में ओवर ऑल दूसरे स्थान पर रहे थे और व्यवसायिक पाठ्यक्रम के फेस-1 के अंतिम चरण में मूलभूत आर्थिक सिद्धांत एवं पंचवर्षीय योजनाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर उन्हें स्वर्ण पदक मिला था।
ias ashish dahiya last facebook post
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
15 मई को ही आशीष दहिया ने इस खुशी में फेसबुक पर लिखा था, गोल्ड मेडल मैं अपने सभी दोस्तों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने परीक्षा के दौरान नोट्स तैयार करने और पढ़ाई में मदद की। मेरी पत्नी प्रज्ञा दीक्षित और मेरे दोस्त जब भी मेरे साथ होते हैं मेरे जीवन में अच्छा होता है। आशीष दहिया को ट्रेनिंग पूरी होते ही जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बतौर एडीसी पोस्टिंग मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ias ashish dahiya last facebook post
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
वहां ज्वाइन करने से पहले ही वह ट्रेनिंग पूरी करके एक सप्ताह पहले ही परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने के लिए आए थे कि एक पार्टी में गए और यह हादसा हो गया। आशीष दहिया ने पुलिस और आईआरएस की ट्रेनिंग ली थी और आईएएस की ट्रेनिंग पूरी होने की कगार पर थी। वह बहुत अच्छा तैराक था, उसके बावजूद डूबने से मौत होना सभी को संदिग्ध लग रहा है। इसलिए गहराई से जांच की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
ias ashish dahiya last facebook post
IAS आशीष दहिया को दी गई अंतिम विदाई
मंगलवार को दिल्ली के एम्स में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद दोपहर तीन बजे आशीष दहिया का शव खरखौदा स्थित उनके आवास और बाद में पैतृक गांव मंटिडू लाया गया, जहां पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। आशीष के चचेरे भाई सुशील दहिया ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम दर्शन करने के लिए उनके खरखौदा स्थित आवास पर भारी संख्या में लोग पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed