{"_id":"5789f3be4f1c1b2b0d13dcb6","slug":"huge-destruction-in-yamunanagar-after-heavy-rain-on-thursday-live-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से पानी में डूबे घर, न खाना और न सोने की जगह, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से पानी में डूबे घर, न खाना और न सोने की जगह, देखें तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Sun, 17 Jul 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में भारी बारिश के बाद तबाही की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश ने यमुनागर के घरों में पानी भर गया। उसके बाद शहर के जो हाल हैं, उसकी लाइव तस्वीरें आपके सामने हैं। देखिए।
यमुनानगर में भारी बारिश के बाद तबाही की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
383 मिमी. बारिश के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। शहर से लेकर गांव तक हर जगह पानी-पानी हो गया। हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि जनजीवन शुक्रवार शाम तक पटरी पर नहीं लौटा। सड़कों, मकानों, सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, अस्पतालों व अन्य सार्वजनिक संस्थानों में पानी भरा है। वीरवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई तेज बारिश दोपहर 2 बजे तक जारी रही। उसके बाद जो तबाही मची है, उसकी तस्वीरें आपके सामने हैं।
यमुनानगर में भारी बारिश के बाद तबाही की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
जिले के कई इलाकों में अभी भी घुटनों से ऊपर तक पानी भरा है और लोग घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। प्रशासनिक अमला दिनभर पानी निकासी के प्रबंधों में जुटा रहा, इसके बावजूद कई कॉलोनियां जलमग्न हैं और पानी नहीं उतरा तो मकानों के गिरने की आशंका है। जिन स्कूलों में पानी भरा है, उनमें बच्चों की छुट्टी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर में भारी बारिश के बाद तबाही की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
24 घंटे बीत जाने के बाद भी जिले के अधिकतर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जगाधरी वर्कशाप क्षेत्र की कुछ कॉलोनियों में तीन से पांच फीट तक पानी जमा है। सुंदर विहार कॉलोनी में घरों में फंसे लोग नाव के सहारे सुरक्षित स्थान तक पहुंचें। घरों के भीतर कई फुट पानी आ जाने से लोगों ने छतों पर शरण ली हुई है।
विज्ञापन
यमुनानगर में भारी बारिश के बाद तबाही की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को जहां शहर पानी से जलमग्न था, वहीं शुक्रवार को शहर की सड़कों पर बर्बादी का मंजर था। जिन लोगों के घरों में पानी भरा हुआ था, उन्होंने अपने सामान या तो छतों पर रखे थे या सड़कों पर। सड़कों को देख ऐसा लग रहा था कि मानों लोगों ने अपने मकान खाली कर सामान गली में रख दिया हो। हर कॉलोनी की गलियों और छतों पर टीवी, बेड, फ्रीज, सोफे, अलमारी व अन्य सामान पड़ा था।