फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीप्रीत का पूर्व पति बोला- राम रहीम मरवा सकता है, गैंग की धमकी- छोड़ेंगे नहीं

Sat, 30 Sep 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sat, 30 Sep 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
honeypreet en husband vishwas gupta threaten by ram rahim dera sacha sauda kurbani gang
राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते
हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता का कहना है कि डेरा प्रमुख राम रहीम मेरी हत्या करवा सकता है। कुर्बानी गैंग ने भी धमकी दी है, किसी को नहीं छोड़ेंगे।
honeypreet en husband vishwas gupta threaten by ram rahim dera sacha sauda kurbani gang
विश्वास गुप्ता - फोटो : ANI
दरअसल, हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता और उनके पिता महेंद्र गुप्ता ने डेरामुखी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दी है। वीरवार को सेक्टर-4 चौकी में दी शिकायत में दोनों ने धमकी भरे पत्र मिलने का जिक्र करते हुए कहा है कि पुलिस से जो सुरक्षा मिली है, उससे वो संतुष्ट नहीं है। डेरे की कुर्बानी गैंग किसी भी समय उनकी हत्या कर सकती हैं।
honeypreet en husband vishwas gupta threaten by ram rahim dera sacha sauda kurbani gang
विश्वास गुप्ता - फोटो : ani
पिता-पुत्र ने शिकायत में आरोप लगाया कि डेरे के ‘कुर्बानी गैंग’ ने पत्र पोस्ट किया है, जो चंडीगढ़ में कई न्यूज चैनलों को भी मिला है। पत्र में कई चैनल और पांच व्यक्तियों के नाम हैं, उनमें विश्वास का भी शामिल है। गुप्ता ने कहा कि पत्र में धमकी देते हुए लिखा है कि इनमें से किसी को नहीं छोड़ेंगे, पुलिस वालों को भी मारेंगे। विश्वास ने बताया कि उन्हें पत्र पत्र वाया पोस्ट नहीं मिला है। पत्र को चंडीगढ़ से मंगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
honeypreet en husband vishwas gupta threaten by ram rahim dera sacha sauda kurbani gang
विश्वास गुप्ता - फोटो : ani
विश्वास गुप्ता ने आरोप लगाया कि बाबा राम रहीम जेल में बैठा-बैठा कुछ भी करवा सकता है। डेरे के पास ‘कुर्बानी गैंग’ में 200 लोग हैं, जिनमें शार्प शूटर भी हैं। शिकायत देकर विश्वास और उनके पिता महेंद्र गुप्ता चंडीगढ़ में डीजीपी से मिलकर सुरक्षा की मांग करने के लिए रवाना हो गए। विश्वास गुप्ता मूलरूप से करनाल के घरौंडा के रहने वाले हैं और फिलहाल पंचकूला में रह रहे हैं।
विज्ञापन
honeypreet en husband vishwas gupta threaten by ram rahim dera sacha sauda kurbani gang
हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता प्रेस कांफ्रेंस
गौरतबल है कि विश्वास गुप्ता ने गत 22 सितंबर को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस काफ्रेंस करके राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्तों की पोल खोली थी। उसके बाद हनीप्रीत अचानक सामने आ गई और उसने दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर दी। इधर बाबा ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सजा के खिलाफ अपील कर दी। इन सभी के बीच डेरे का एक कुर्बानी गैंग सामने आ गया, जो धमकियां दिए जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed