फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: सिद्धू के घर में सेलिब्रेट की गई 'जीत' की होली

Tue, 14 Mar 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Mar 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
holi of punjab assembly election 2017 victory at navjot sidhu house
नवजो​त सिंह सिद्धू के घर में होली सेलिब्रेशन
रंगों का त्योहार इस बार नवजोत सिंह सिद्धू के लिए खुशियां ही खुशियां लेकर आया। पत्नी नवजोत ने घर में धूमधाम से पंजाब चुनाव में 'जीत' की होली मनाई।


 
holi of punjab assembly election 2017 victory at navjot sidhu house
नवजो​त सिंह सिद्धू के घर में होली सेलिब्रेशन
सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू का घर होली के रंग में रंगा दिखा। पत्नी नवजो​त कौर सिद्धू ने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर रंग बरसाया और होली खेली। भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से बीजेपी के उम्मीदवार राजेश हनी को 42 हजार 661 वोटों से हराया है। वहीं अब उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है, जिसका फैसला राहुल गांधी करेंगे।
holi of punjab assembly election 2017 victory at navjot sidhu house
नवजो​त सिंह सिद्धू के घर में होली सेलिब्रेशन
वहीं शनिवार को चुनाव रिजल्ट घोषित होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस करके खुशी जताई और लोगों का धन्यवाद किया। अमृतसर में प्रेस कांफ्रेंस करके सिद्धू ने कहा कि मैंने कैप्टन साहब को, राहुल और प्रिंयका गांधी को एक बात कही थी कि अभी तो शुरुआत है। पंजाब में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और यह बात सच साबित हुई है। पंजाब में कांग्रेस का पुनर्जन्म हुआ। लोगों ने दुष्टों का अहंकार तोड़ा है। कांग्रेस की साख की लड़ाई थी। पगड़ी की लड़ाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
holi of punjab assembly election 2017 victory at navjot sidhu house
नवजो​त सिंह सिद्धू के घर में होली सेलिब्रेशन
सिद्धू ने कहा कि लोगों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमें यह लड़ाई जीतने में सहयोग किया। खरीदे हुए पप्पू हार गए हैं। अब मैं नींव का पत्थर बनूंगा। लोगों से वायदा करता हूं। बिन मांगे मोती मिलते हैं, मांगने से भीख नहीं मिलती। अगर मैं सारे पंजाब में कैंपेन कर सका तो इसका सारा श्रेय कार्यकर्ताओं को और पत्नी को ही जाता है। बादल और अकाली दल इसलिए गिरे, क्यों​कि वे सिर्फ अपना झंडा लहरा रहे थे। सिद्धू अपनी कमाई को भी पंजाब की मानता है।
विज्ञापन
holi of punjab assembly election 2017 victory at navjot sidhu house
नवजो​त सिंह सिद्धू के घर में होली सेलिब्रेशन
नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब के सिर से काले बादल छंट गए हैं और नए युग की शुरूआत हो गई है। सिद्धू ने मतगणना में कांग्रेस की बढ़त को पार्टी की राज्‍य प्रभारी आशा कुमारी ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की लीडरशिप की जीत बताया। सिद्धू ने कहा है कि पंजाब की जनता ने सत्‍य का साथ दिया है।  पंजाब में अब अन्‍याय और भ्रष्‍टाचार का अंत होगा। पंजाब में अहंकार और अत्‍याचार का खात्‍मा हुआ है। सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed