करीब 9 साल बाद कुलदीप बिश्नोई की कांग्रेस में वापसी हो ही गई। दिग्गजों की मौजूदगी में हजकां का कांग्रेस में विलय हो गया।
9 साल बाद कांग्रेस में लौटे कुलदीप, सोनिया गांधी के सामने विलय
2 of 6
कांग्रेस में हरियाणा जनहित कांग्रेस का विलय
- फोटो : अमर उजाला
हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने आज दिल्ली में इसकी घोषणा की। इससे पहले बिश्नोई ने अपनी वर्किंग कमेटी और पत्नी रेणुका बिश्नोई के साथ सुबह 9:30 बजे यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से उनके निवास पर मुलाकात की, इसके बाद 10 बजे विलय की घोषणा कर दी गई।
9 साल बाद कांग्रेस में लौटे कुलदीप, सोनिया गांधी के सामने विलय
3 of 6
कांग्रेस में हरियाणा जनहित कांग्रेस का विलय
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, अशोक तंवर, किरण चौधरी और कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी शकील अहमद मौजूद रहे। गौरतलब है कि हरियाणा जनहित कांग्रेस प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने 2 दिन पहले ही पार्टी को कांग्रेस में विलय करने की घोषणा की थी।
4 of 6
कांग्रेस में हरियाणा जनहित कांग्रेस का विलय
- फोटो : अमर उजाला
हजकां के कार्यकर्ताओं की नजरें कुलदीप को कांग्रेस में मिलने वाली जिम्मेदारी पर टिकी हैं। कांग्रेस में पुराने प्रतिद्वंद्वियों से जूझने में कुलदीप को समय तो लगेगा ही साथ ही अपनी कार्यकुशलता का परिचय भी देना होगा। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में अभी लंबा समय बाकी है।
5 of 6
कांग्रेस में हरियाणा जनहित कांग्रेस का विलय
- फोटो : अमर उजाला
उससे पहले कुलदीप को कांग्रेस में अपनी पैठ बनाने के साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को भी मजबूत स्थिति में लाना होगा। कुलदीप बिश्नोई ने अपने 21 साथियों की टीम को राहुल गांधी से मिलवाया। इन 21 हजकां नेताओं में पार्टी पदाधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद शामिल है।