रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है
अगर आप नशा करते हैं और वो भी निडल (सुई) के जरिए तो सावधान हो जाएं। आपको एचआईवी एड्स हो सकता है। यहां जानिए कैसे?
रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है
रिसर्च में कहा गया है कि आजलकल युवाओं ने सूई से नशा करने का ट्रेंड बन गया है, लेकिन उनके इस ट्रेंड ने एचआईवी का रिस्क फैक्टर भी बढ़ा दिया है। दरअसल, एक ही निडल को कई लोग यूज करते हैं। उसके बाद वे बिना किसी सेफ्टी के मल्टीपल पाटर्नर के साथ सेक्स करते हैं। इससे एक साथ कई लोगों को एड्स होने का खतरा होता है।
रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है
चंडीगढ़ में पिछले दिनों 92 ड्रग्स यूजर्स पर की गई एक स्टडी में सामने आया है कि 48.9 प्रतिशत ड्रग्स यूजर्स नशे के लिए इस्तेमाल निडल को आपस में शेयर करते हैं। 58 प्रतिशत ऐसे ड्रग्स यूजर्स हैं, जो सेक्स के दौरान कोई भी सेफ्टी नहीं लेते। यह स्टडी पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसिन ने एड्स कंट्रोल सोसाइटी व एक एनजीओ सेहत के साथ मिलकर की थी।
रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है
कम्युनिटी मेडिसिन की ओर से बताया गया कि स्टडी का मकसद यह जानना था कि ड्रग्स यूजर्स निडल शेयर कर रहे हैं यानहीं और वे सेक्स के दौरान किसी सेफ्टी का यूज करते हैं या नहीं।
रिसर्चः नशा करते हैं तो सावधान, आपको एड्स हो सकता है
स्टडी के दौरान देखने को मिला कि साल 2008 में आई एक रिपोर्ट बताती है कि चंडीगढ़ में सिर्फ 43 प्रतिशत ड्रग्स यूजर्स निडल शेयर करते हैं, जबकि नई स्टडी में संख्या बढ़ गई है। नई स्टडी के मुताबिक 48.9 ड्रग्स यूजर्स निडल को शेयर कर रहे हैं। 58 प्रतिशत ऐसे यूजर्स हैं, जो निडल को नष्ट करने से पहले दो से तीन बार उसका इस्तेमाल करते हैं।