फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पंचकूला में जानलेवा हुआ पानी, 200 बीमार

Tue, 02 Sep 2014 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 02 Sep 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: पंचकूला में जानलेवा हुआ पानी, 200 बीमार

Havoc of Diarrhea and cholera in panchkula

हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-19 में दूषित पानी की वजह से डायरिया के 90 मामले सामने आए हैं। आने के बाद पीड़ितों की संख्या करीब 200 तक पहुंच चुकी है। इससे भी गंभीर बीमारी कॉलरा ने पिछले दो दिनों में छह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। डायरिया से शनिवार की सुबह एक महिला की मौत हो गईं।

तस्वीरें: पंचकूला में जानलेवा हुआ पानी, 200 बीमार

Havoc of Diarrhea and cholera in panchkula

सेक्टर-19 और आसपास के क्षेत्रों में डायरिया और कॉलरा का प्रकोप बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के इलाज के लिए सेक्टर-19 की डिस्पेंसरी में ही 24 घंटे इलाज की व्यवस्था की है। मरीजों की तादात बढ़ने पर जब स्ट्रेचर और बेड नहीं पूरे हुए तो टैंट वालों के टेबल पर ही मरीजों को लिटाकर इलाज शुरू करना पड़ा।

तस्वीरें: पंचकूला में जानलेवा हुआ पानी, 200 बीमार

Havoc of Diarrhea and cholera in panchkula
दो दिनों के अंदर सिर्फ डायरिया के करीब 190 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कॉलरा के करीब सात केस मिले हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे अरसे से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है और शिकायत के बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया। नतीजतन, डायरिया और कॉलरा जैसी बीमारियां फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: पंचकूला में जानलेवा हुआ पानी, 200 बीमार

Havoc of Diarrhea and cholera in panchkula

इससे भी गंभीर बीमारी कॉलरा ने पिछले दो दिनों में छह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। डायरिया और कॉलरा से पीड़ित मरीजों का डिस्पेंसरी और जनरल अस्पताल में आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा, लेकिन दूषित पानी की समस्या का हल अभी तक हुडा के अधिकारी ढूंढ नहीं पाए हैं।

विज्ञापन

तस्वीरें: पंचकूला में जानलेवा हुआ पानी, 200 बीमार

Havoc of Diarrhea and cholera in panchkula

इस महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को एलर्ट कर दिया है। विभाग की टीम द्वारा क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट लोगों को घर-घर जाकर बटवाया गया है, साथ ही सेक्टर वासियों को विभाग की ओर से पानी उबाकर पीने का भी नसीहत दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed