फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना का डांस देखने के लिए ये क्या कर गए दीवाने, कार्यक्रम विवादों में

Mon, 07 Nov 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Mon, 07 Nov 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
haryanvi singer sapna chaudhary again in controversy due to performance in kaithal
हरियाणा के कैथल में सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस
सिंगर सपना चौधरी का डांस देखने की दीवानगी उसके प्रशंसकों से कुछ भी करवा सकती है। ऐसा ही हुआ पर विवाद भी खड़ा हो गया। देखिए, पूरी खबर।
haryanvi singer sapna chaudhary again in controversy due to performance in kaithal
हरियाणा के कैथल में सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस
दरअसल, सपना चौधरी का कैथल में कुरुक्षेत्र रोड स्थित एक पैलेस में डांस का प्रोग्राम था। कार्यक्रम का आयोजन एक चाय बेचने वाले विक्रेता ने यह कार्यक्रम करवाया था। आयोजकों की तरफ से इस कार्यक्रम की टिकटें 600-600 रुपये में बेची गई, वहीं 10 किलो बेबी चाय खरीदने पर टिकट फ्री में दी गई थी।
haryanvi singer sapna chaudhary again in controversy due to performance in kaithal
हरियाणा के कैथल में सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस
डांसर सपना के प्रोग्राम का एंटरटेनमेंट टैक्स नहीं भरा गया था। नियमानुसार अगर कोई टिकट बेचकर कार्यक्रम करवाता है उसे सेल टैक्स विभाग के पास मनोरंजन टैक्स जमा करवाना होता है, लेकिन सेल टैक्स इंचार्ज जेएस मलिक ने बताया कि उन्हें तो कार्यक्रम की जानकारी ही नहीं थी और न ही कोई मनोरंजन टैक्स जमा करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryanvi singer sapna chaudhary again in controversy due to performance in kaithal
हरियाणा के कैथल में सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस
मनोरंजन टैक्स के बिना करवाया कार्यक्रम: विभाग की ओर से चाय विक्रेता को नोटिस भेजा गया है। इसके लिए विभाग ने अधिकारियों को जांच के आदेश दिए और यह पता लगाने के लिए कहा है कि कार्यक्रम में कितने लोगों की मौजूदगी थी, उसी के अनुसार विभाग संबंधित विक्रेता से मनोरंजन टैक्स वसूलेगा।
विज्ञापन
haryanvi singer sapna chaudhary again in controversy due to performance in kaithal
हरियाणा के कैथल में सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस
गौरतलब है कि सपना के कार्यक्रम में हंगामा होने से कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए  पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। पैलेस के बाहर लगे जाम के चलते जहां तीन हादसों में दो लोग घायल हो गए। वहीं पास के खेतों में लगी आग में 15 मोटरसाइकिलें मुश्किल से बचाई जा सकीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed