हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के लाखों चाहने वालों को आज बड़ी बुरी खबर मिल सकती है। यहां जान लिजिए क्या?
दरअसल, सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। गुड़गांव की अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। अब ये पुलिस को देखना है कि वह सपना को कब गिरफ्तार करती है।
गौरतलब है कि सपना चौधरी ने फेसबुक पर कमेंट्स से तंग होकर गत 4 सितंबर को जहर खा लिया था। उनकी जान तो बच गई, लेकिन कई दिनों तक वे आईसीयू में रहीं। होश आने के बाद पुलिस ने उनसे बातचीत की तो उन्होंने पूरे मामले से वाकिफ कराया।
4 of 6
sapna chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
मामला 17 फरवरी को गुड़गांव के गांव चक्करपुर में गाई गई एक रागनी का है। 'जात-पात सांग बिगड़ग्या' नामक इस रागिनी के एक बोल को लेकर कई जगहों पर सपना के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाए थे।
मामले में हालांकि सपना ने माफी मांग ली थी और उसके बाद लगभग सभी जगहों से उनके खिलाफ केस वापस ले लिए गए थे, लेकिन गुड़गांव के सेक्टर-29 थाने में दर्ज केस एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज बलवंत सिंह की अदालत में विचाराधीन था।