फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा में भारी बारिश: पटरी धंसने से रेल यातायात बाधित, कई घरों पर बिजली गिरी, आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Tue, 20 Jul 2021 03:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Jul 2021 03:57 AM IST
विज्ञापन
Haryana Weather update: Weather Department issued orange alert for 8 districts of Haryana after Heavy Rain
हरियाणा में भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला

झमाझम बारिश से सोमवार को समूचा हरियाणा तरबतर हो गया। बहादुरगढ़ में सर्वाधिक 325 एमएम बारिश दर्ज की गई। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी जिलों में भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्गों पर जल भराव होने से वाहनों की लंबी कतारें लगने से पूरा दिन जाम की स्थिति रही। भारी बारिश से नारनौल के अटेली मंडी के पास रेल पटरी धंसने से रेवाड़ी-फुल्हेरा रेलमार्ग पर छह घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बहादुरगढ़ में सोमवार सुबह 8:30 बजे तक 130 और शाम पांच बजे तक 195 एमएम बारिश दर्ज की गई। गुरुग्राम में शाम पांच बजे तक 185 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सिरसा को छोड़कर पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

Haryana Weather update: Weather Department issued orange alert for 8 districts of Haryana after Heavy Rain
सड़क पर जमा पानी। - फोटो : अमर उजाला

बारिश से अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सोनीपत में बारिश से एक मकान में करंट उतरने से युवक की मौत हो गई। रेवाड़ी जिले के गांव पाड़ला में बिजली गिरने से बिजली के उपकरण जल गए और घर की दीवारों पर दरारें आ गईं। वहीं नारनौल के गांव खामपुरा में बिजली गिरने से पांच घरों में दरारें आ गईं। हिसार के एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार मानसून की सक्रियता दो दिन और बनी रहेगी। जिस कारण प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।

Haryana Weather update: Weather Department issued orange alert for 8 districts of Haryana after Heavy Rain
जलभराव से जूझते लोग। - फोटो : अमर उजाला

आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार 
मौसम विभाग ने मंगलवार को यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में बारिश बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं सोमवार को रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और चरखी दादरी में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया था। इन जिलों में सोमवार को अच्छी बारिश हुई। 

अब महज तीन फीसदी कम बारिश 
हरियाणा में सोमवार को हुई भारी बारिश से अब महज तीन फीसदी कम बारिश रह गई है। एक जून से 19 जुलाई तक हरियाणा में 136.3 एमएम बारिश हुई। इस अवधि में 140.8 एमएम बारिश होती है। इस तरह से 3 फीसदी कम बारिश हुई है। प्रदेश में मानसून सीजन में एक दिन में पहली बार सर्वाधिक बारिश हुई है। सोमवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश में 31.2 एमएम औसत बारिश हुई। जो 579 फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Weather update: Weather Department issued orange alert for 8 districts of Haryana after Heavy Rain
जमा पानी को निकालने की कोशिश में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

कहां कितनी बारिश 

  • शहर             बारिश 
  • बहादुरगढ़        325
  • सोहाना           190
  • गुरुग्राम          150    
  • महेंद्रगढ़         150
  • दादरी            150
  • पलवल           130
  • नारनौल         120
  • सोनीपत         110
विज्ञापन
Haryana Weather update: Weather Department issued orange alert for 8 districts of Haryana after Heavy Rain
सड़क पर भरा पानी और गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
  • कैथल           110
  • रेवाड़ी           107
  • अंबाला          70     
  • जींद             93.42
  • रोहतक         63.8
  • झज्जर         60 
  • कुरुक्षेत्र         46 
  • पानीपत        30
  • करनाल        23 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed