{"_id":"5c19f1d3bdec2256f03e9223","slug":"haryana-municipal-election-results-2018-jakhal-mandi-municipal-committees-election-results","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाखल मंडी नगरपालिकाः बन गई शहर की लोकल सरकार, किस-किस के सिर सजा जीत का ताज, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखल मंडी नगरपालिकाः बन गई शहर की लोकल सरकार, किस-किस के सिर सजा जीत का ताज, देखिए
Wed, 19 Dec 2018 04:07 PM IST
खुशबू गोयल
अमित रुखाया/अमर उजाला, जाखल मंडी (फतेहाबाद)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 19 Dec 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा चुनाव परिणाम
18 साल बाद हुए जाखल नगर पालिका चुनाव में शानदार नतीजे देखने को मिले। इस बार महिलाओं ने बाजी मारी है। कुल 13 वार्डों में से 7 में महिला पार्षद चुनी गई हैं। देखिए तस्वीरें में सभी विजेता...
हरियाणा चुनाव परिणाम
वार्ड नंबर एक में हरविंदर लाल 57 वोटों से जीते
इस वार्ड से हरविंदर लाला 57 वोटों से विजयी हुए हैं। इस वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला था। हरविंदर के अलावा इस वार्ड से लखवीर सिंह व स्वर्ण सिंह चुनावी मैदान में थे। स्वर्ण सिंह व लालवीर सिंह दोनों को ही 168-168 मत मिले जबकि हरविंदर को 225 वोट मिले। इस वार्ड में कुल 669 वोट थे लेकिन पोलिंग 567 वोट की हुई थी।

वार्ड नंबर 2: वीरा रानी ने एकतरफा मुकाबले में ज्योति शर्मा को हराया
जाखल के वार्ड नंबर 2 में वीरा रानी व ज्योति शर्मा के बीच मुकाबला था। इस मुकाबले में वीरा रानी ने ज्योति शर्मा के मुकाबले लगभग दोगुने वोट हासिल किए। इस वार्ड में 925 वोट थे लेकिन पोलिंग में 792 वोट डाले गए। इसके बाद घोषित हुए नतीजों में वीरा रानी को 553 मत मिले जबकि उनके सामने खड़ी ज्योति शर्मा को 233 मत ही मिल पाए । 320 मतों से वीरा रानी विजयी घोषित हुई।

वार्ड नंबर 3: सामान्य वार्ड में महिला उम्मीदवार ने दो पुरुष उम्मीदवारों को चटाई धूल
जाखल के वार्ड नंबर 3 में सबसे रोमांचक मुकाबला था। सामान्य वार्ड में दो पुरुष उम्मीदवारों के समक्ष एक महिला उम्मीदवार थी और बुधवार को सामने आए नतीजों में महिला उम्मीदवार ने ही बाजी मार ली। यहां पर मोनिका के सामने सतीश कुमार व अरूण कुमार चुनावी मैदान में थे। वार्ड में कुल वोट 879 थे जबकि 803 मत ही पोल हुए थे। इसमें से सतीश कुमार को 323, अरूण कुमार को 38 व विजयी उम्मीदवार मोनिका को 438 मत मिले।

आमने-सामने की टक्कर में महिला उम्मीदवार कीर्ति ने हरीश को हराया
वार्ड नंबर 4: ये वार्ड सामान्य घोषित था। लेकिन इस वार्ड में भी पुरुष उम्मीदवार के सामने एक महिला उम्मीदवार ताल ठोक रही थी जिसके कारण इस वार्ड के नतीजे पर भी सबकी निगाहें थी। इस वार्ड में कीर्ति गोयल ने पुरूष उम्मीदवार हरीश कुमार के सामने ताल ठोकी थी। इस वार्ड में कुल वोट 664 थे जबकि 588 मत ही पोल हुए थे। जिसके बाद बुधवार को जब ईवीएम खुली तो उसमें कीर्ति गोयल के पक्ष में 463 व हरीश कुमार के पक्ष में महज 122 वोट ही निकले। कीर्ति गोयल इस वार्ड से 341 मतों से विजयी घोषित हुई हैं।