फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेरा प्रमुख के स्टेडियम को 50 लाख देकर विवादों में खेल मंत्री, दी सफाई

Sun, 28 Aug 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Aug 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
Haryana Minister announced 50 Lacks for Baba Ram Rahim stadium
Ram rahim with Anil Vij - फोटो : Amar ujala
एम.एस.जी. खेल स्टेडियम में चल रही ​‘तिरंगा रूमाल छू लीग के छठे दिन पर हरियाणा सरकार के खेल मंत्री अनिल विज ने टूर्नामेंट में शिरकत की। खेल मंत्री के साथ डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इसां ने भी खेल का लुफ्त उठाया। इस मौके पर अनिल विज ने राम-रहीम के स्टेडियम को 50 लाख देने की घोषणा की। 

पर्सनल फंड से 50 लाख की राशि देने का किया फैसला

Haryana Minister announced 50 Lacks for Baba Ram Rahim stadium
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा MSG स्टेडियम खेलों को बढ़ावा दे रहा है। आगे भी खेलों को बढ़ावा मिलता रहे इसलिए उन्होने अपने पर्सनल फंड से 50 लाख की राशि देने का फैसला किया है। बता दें कि अनिल विज ने शनिवार को डेरा की ओर से आयोजित तिरंगा छू लीग कार्यकर्म में डेरा प्रमुख की मौजूदगी में यह घोषणा की।

'ये 50 लाख तो मैंने अपने फंड से दिये हैं, इसका मालिक मैं था'

Haryana Minister announced 50 Lacks for Baba Ram Rahim stadium
Ram rahim with Anil Vij - फोटो : Amar ujala
उन्होंने कहा, 'ये 50 लाख तो मैंने अपने फंड से दिये हैं, इसका मालिक मैं था।' मंत्री ने बताया, 'हम इस सत्र में बिल पास कर एक स्पॉर्ट्स काउंसिल का गठन करेंगे। यह काउंसिल प्रदेश भर में कई स्तरों पर खेल की योजनाओं को संचालित करेगी। इससे हर एक स्तर पर खेल प्रदर्शन पर ध्यान दिया जाएगा। हर बच्चे को 1500 रुपये स्टाइपेंड देंगे हर महीने। और कोच को डेढ़ लाख की तनख्वाह देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह से लेकर सुषमा तक ले चुके है आर्शीवाद

Haryana Minister announced 50 Lacks for Baba Ram Rahim stadium
डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम - फोटो : Bureau
डेरा सच्चा सौदा हरियाणा में बहुत शक्तिशाली संगठन के तौर पर जाना जाता है। इसके प्रमुख गुरमीत राम-रहीम पर कोर्ट में कई मामले चल रहे हैं। राम-रहीम ने पिछले चुनाव में बीजेपी का समर्थन किया था। डेरा का समर्थन लेने के लिए खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने बाबा राम रहीम से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

यह है रूमाल छू प्रतियोगिता

Haryana Minister announced 50 Lacks for Baba Ram Rahim stadium
यह है रूमाल छू प्रतियोगिता - फोटो : Amar ujala
रूमाल छू प्रतियोगिता में 32 गुणा 12 मीटर का मैदान होता है। मैदान के बीच में दो फुट त्रिजा वाले घेरे में रूमाल रखा होता है। दोनों टीमों के 9-9 खिलाड़ी होते हैं जो आमने सामने समान दूरी पर होते हैं और उनके ठीक बीच में घेरे में रूमाल पड़ा होता है। रेफरी द्वारा खिलाड़ियों का नंबर पुकारे जाने पर दोनों टीमों के एक समान नंबर की जर्सी वाले खिलाड़ी दौड़ कर रूमाल को उठाकर अपने पाले में लाने का प्रयास करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed