{"_id":"590603594f1c1bce3a441553","slug":"haryana-lokayukta-order-of-fir-against-soha-ali-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी मुश्किल में फंसी सोहा अली खान, इस मामले में FIR दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी मुश्किल में फंसी सोहा अली खान, इस मामले में FIR दर्ज करने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 01 May 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
soha ali khan
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सैफ अली खान की बहन फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान को शस्त्र लाइसेंस मामले में पुलिस तलब करेगी। लोकायुक्त रिटायर्ड जस्टिस एनके अग्रवाल के सोहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश देने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया है।
उच्च पुलिस अधिकारी लोकायुक्त के आदेशों की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। आदेशों की विवेचना के बाद एफआईआर दर्ज कर मामले में हुई पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट 24 जुलाई से पहले लोकायुक्त कार्यालय में जमा कराई जाएगी।
एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने कहा कि आदेशों की कॉपी आने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेंगे। जरूरत पड़ने पर सोहा अली खान को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। मामला काफी पुराना और हाई प्रोफाइल है, इसलिए जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएंगे।

सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान
- फोटो : File Photo
याद रहे कि लोकायुक्त के पास 2016 में आई शिकायत पर रजिस्ट्रार ने अपनी जांच रिपोर्ट में सोहा और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। रजिस्ट्रार की जांच रिपोर्ट को स्वीकारते हुए लोकायुक्त ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता नरेश कादियान के साथ गुरुग्राम के मंडलायुक्त, गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त, डीसी गुरुग्राम, डीसी झज्जर और एसपी झज्जर को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए पहले ही समन जारी हो चुके हैं। सोहा अली खान पर 21 साल से पूर्व 18 वर्ष एक महीने की आयु में ही शस्त्र लाइसेंस बनवाने, रिटेनर के गलत होने और लाइसेंस का हस्तांतरण भी अवैध तरीके से करने के आरोप हैं।