{"_id":"574410104f1c1b152c690874","slug":"haryana-local-boy-yuzvendra-chahal-selected-in-indian-cricket-team-for-zimbabawe-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक चेस खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल, काबिलियत कमाल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चेस खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल, काबिलियत कमाल की
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 May 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के नए खिलाड़ी हरियाणा का युजवेंद्र चहल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीस में खेली गई जूनियर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भारत की ओर से खेलने वाले खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल कर लिया गया है। देखिए प्रोफाइल।
भारतीय क्रिकेट टीम के नए खिलाड़ी हरियाणा का युजवेंद्र चहल
- फोटो : फाइल फोटो
ये खिलाड़ी हैं हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले यजुवेंद्र चहल। 23 जुलाई 1990 को जींद जिले में जन्मे यजुवेंद्र IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेल रहे हैं। वे शतरंज के अच्छे खिलाड़ी थे लेकिन अब क्रिकेट में टीम इंडिया में जगह बनाई है। उनका सलेक्शन जिंबाब्वे जाने वाली भारतीय टीम में हुआ है।
भारतीय क्रिकेट टीम के नए खिलाड़ी हरियाणा का युजवेंद्र चहल
- फोटो : फाइल फोटो
आइपीएल में टॉप पर पहुंचे इंडियन प्रीमियर लीग सीजन नौ के लीग मैचों में यजुवेंद्र ने अपनी छाप छोड़ते हुए एक नंबर पर कब्जा जमाते हुए पर्पल कैप हासिल की।चहल ने करीब दस साल की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर खेलना शुरू कर दिया था, वहीं 13 साल की उम्र में उन्होंने ग्रीस में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के नए खिलाड़ी हरियाणा का युजवेंद्र चहल
- फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद मन बदल गया और उसने क्रिकेट को ही अपनी दुनिया बनाने की ठान ली। शुरुआत अंडर-14 टीम में खेलकर की। उसके बाद अंडर-15, 16, 17, 19, 23 व 25 में अपनी प्रतिभा दिखाई। आइपीएल 2011 में चहल पहले मुंबई इंडियंस के लिए चुने गए थे। IPL 9 लीग मैच खत्म होने तक 19 विकेट ले चुके हैं। उसने सिर्फ 11 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के नए खिलाड़ी हरियाणा का युजवेंद्र चहल
- फोटो : फाइल फोटो
भारतीय टीम में शामिल होने पर युजवेंद्र काफी खुश नजर आए। बोले, इस क्षण का सालों से इंतजार कर रहा था। आज नाम भारतीय क्रिकेट टीम में आया तो काफी खुशी हुई। रविवार को ही आइपीएल में खेले अपने 11वें मैच में मुझे सबसे अधिक विकेट मिलने पर पर्पल कैप मिली और सोमवार को भारतीय टीम में चयन होने की सूचना ने दोहरी खुशी दिलाई।