हरियाणा में फैली जाट आरक्षण की आग, रेल-रोड सब जाम
हिसार और रोहतक से शुरू हुई जाट आरक्षण की आग अब पूरे हरियाणा में फैल चुकी है। रेल-रोड सब जाम हैं। आंदोलन बढ़ता देख सीएम ने जाट नेताओं की बैठक बुला ली है।
हरियाणा में फैली जाट आरक्षण की आग, रेल-रोड सब जाम
आंदोलन अब संगठनों की जद से बाहर निकलकर जनआंदोलन बन चुका है। रोहतक की महर्षि दयानंद यूनविर्सिटी के गेट पर भी 800 के करीब छात्रों ने ताला जड़ दिया।
हरियाणा में फैली जाट आरक्षण की आग, रेल-रोड सब जाम
एमडीयू के गेट पर जाट आरक्षण समिति के बैनर तले प्रदर्शन। एमडीयू गेट के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं, जमकर नारेबाजी।
हरियाणा में फैली जाट आरक्षण की आग, रेल-रोड सब जाम
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर सोनीपत में 5 जगहों पर रोड जाम है।
सोनीपत सांपला रोड पर रोहना गांव में सड़क पर डटे रहे जाट।
रोहतक रोड पर सिसाना गांव में जाटों का सड़क पर धरना जारी, सोनीपत में गोहाना रोड पर लगाया जाम।
गोहाना रोड बायपास पर लगाया जाम। भटगांव में भी जाटो ने सड़क पर डेरा डाला।
पुलिस बल मौके पर तैनात, गोहाना- रोहतक रोड पर जोली, कथऊरा और रूखी गांव में भी धरना जारी।
हरियाणा में फैली जाट आरक्षण की आग, रेल-रोड सब जाम
सोनीपत में जाट समुदाय के वकील उतरे सड़क पर, जाट समुदाय के वकीलों ने लिया फैसला, जाट आरक्षण आंदोलन के केस फ्री में लड़ेंगे जाट वकील।