{"_id":"593a37274f1c1b996a8b4568","slug":"haryana-indian-army-recruitment-fraud-gang-exposed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती होने को युवाओं का ये कारनामा देखकर, भारतीय होने पर शर्म आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती होने को युवाओं का ये कारनामा देखकर, भारतीय होने पर शर्म आएगी
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती होने के लिए युवा ऐसे ऐसे कारनामे कर रहे हैं, सुनेंगे तो आपको भारतीय होने पर शर्म आएगी और कहेंगे कि ऐसे लोग देश की सुरक्षा क्या करेंगे?
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, हरियाणा में युवा फर्जीवाड़ा कर सेना में एंट्री करने की फिराक में हैं। इसे लेकर सेना का भर्ती मुख्यालय अलर्ट हो गया है। मुख्यालय ने ऐसे 73 मामले पकड़े हैं, जिसमें हरियाणा के युवाओं ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेना में भर्ती की कोशिश की, जबकि भर्ती मुख्यालय अभी इस संबंध में और दस्तावेज खंगालने में जुटा हुआ है।
सेना भर्ती का पहला दिन
इस बारे में सेना भर्ती मुख्यालय ने हाईकमान और हरियाणा पुलिस को भी अवगत करवा दिया है। पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दस युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और उनकी तसदीक पर हरियाणा से ही तीन एजेंट भी काबू किए हैं। ये एजेंट इन युवकों के भर्ती दस्तावेजों को तैयार करवाने में उनकी मदद करते थे और मोटी कमाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
एजेंटों की ओर से उपलब्ध करवाए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ही इन युवकों ने पिछले साल सेना में भर्ती की कोशिश की। मगर कुछ गड़बड़ी की आशंका होने पर अब सेना भर्ती मुख्यालय इन सभी दस्तावेजों का रिकार्ड खंगाल रहा है। वहीं पकड़े गए युवक जींद, भिवानी व रोहतक इत्यादि शहरों के हैं, जिन्होंने अंबाला, यमुनानगर, करनाल व कैथल जिलों से संबंधित अपने फर्जी दस्तावेज तैयार किए।
विज्ञापन
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
युवकों ने बनवाए ये फर्जी दस्तावेज
सेना में भर्ती की फिराक में लगे इन युवकों ने एजेंटों के माध्यम से फर्जी डोमिसाइल, जाति व जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, फर्जी वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, फर्जी स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र इत्यादि तैयार करवाए। ये युवा हरियाणा के रहने वाले किसी और जिले के थे, मगर इन्होंने सेना में भर्ती के लिए एजेंटों के जरिए हरियाणा के दूसरों जिलों से अपने उक्त दस्तावेज फर्जी ढंग से तैयार करवाए।
सेना में भर्ती की फिराक में लगे इन युवकों ने एजेंटों के माध्यम से फर्जी डोमिसाइल, जाति व जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, फर्जी वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, फर्जी स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र इत्यादि तैयार करवाए। ये युवा हरियाणा के रहने वाले किसी और जिले के थे, मगर इन्होंने सेना में भर्ती के लिए एजेंटों के जरिए हरियाणा के दूसरों जिलों से अपने उक्त दस्तावेज फर्जी ढंग से तैयार करवाए।