फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL नीलामी में किसान के इस बेटे पर बरसा पैसा, वार्नर मैक्सवेल को आउट कर चुका है

Wed, 22 Feb 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Wed, 22 Feb 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
haryana farmer son bowler navdeep saini buys by delhi dare devils for IPL 2017
आईपीएल 2017 में खेलेगा नवदीप सैनी
आईपीएल-10 की नीलामी में इस बार नए खिलाड़ियों का जलवा रहा। ऐसे ही किसान के इस होनहार बेटे को एक टीम ने अपना ​हिस्सा बनाया, जो वार्नर और मैक्सवेल को आउट कर चुका है।
haryana farmer son bowler navdeep saini buys by delhi dare devils for IPL 2017
आईपीएल 2017 में खेलेगा नवदीप सैनी
बात हो रही है हरियाणा के तरावड़ी के रहने वाले नवदीप सैनी की। इसके पिता किसानी करते हैं और इन्हें 10 लाख रुपए में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा है। नवदीप करीब 142.7 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से इन स्विंग और आउट स्विंग गेंदबाजी करता है। दिल्ली की ओर से रणजी में भी खेल चुका है। हाल ही में उसने इंडिया-ए की टीम की ओर से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर व ग्लेन मैक्सवेल जैसे धुरंधर बल्लेबाजों को आउट किया।
haryana farmer son bowler navdeep saini buys by delhi dare devils for IPL 2017
आईपीएल 2017 में खेलेगा नवदीप सैनी
नवदीप की सिलेक्शन से उस आंगन में खुशी का माहौल है, जिस आंगन में कभी उसे रोजाना डांट पड़ती थी। माता-पिता फूले नहीं समा रहे। जो बेटा लेदर की बॉल से घर के आंगन में रखे गमलों को स्टंप समझकर प्रैक्टिस किया करता था। अपनी गेंदबाजी से करीब 25 से 30 गमले तोड़ देता था, अब वह दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम की ओर से इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana farmer son bowler navdeep saini buys by delhi dare devils for IPL 2017
आईपीएल 2017 में खेलेगा नवदीप सैनी
नवदीप बताते हैं कि उन्हें सिलेक्शन होने का शुभ समाचार उसके दोस्तों ने दिया। बल्लेबाजी पसंद नहीं है, बल्कि बॉलिंग में ज्यादा रुचि थी बचपन से ही। पापा इंजीनियर बनाना चाहते थे। इसके लिए साइंस की ट्यूशन भी रखी, पर रोज बंक मारते थे और दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने पहुंच जाते थे। कई बार कॉले से बंक मारा। महीने में ऐसा 10 से 12 बार हो जाता था। वे ज्यादातर समय गांवों के मैदानों में खेले। कई बार डांट पड़ी, लेकिन क्रिकेट का जुनून जारी रहा।
विज्ञापन
haryana farmer son bowler navdeep saini buys by delhi dare devils for IPL 2017
आईपीएल 2017 में खेलेगा नवदीप सैनी
बता दें कि नवदीप सैनी एक बार टेस्ट मैच खेलते हुए 32 रन देकर 6 विकेट ले चुके हैं। वे दिल्ली की टीम की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलते हैं। पहली बार ऐसा हुआ है, जब इंडिया-ए की टीम में खेलते हुए उन्होंने आस्ट्रेलिया के दोनों ओपनरों को पैवेलियन वापस भेजा। डेविड वार्नर को इन व आउट स्विंग गेंदबाजी से छकाया और कीपर के हाथों आउट कराया। जबकि ग्लेन मैक्सवेल को भी इसी तरह आउट किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed