फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Election: दिग्गजों ने डाली लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति, घोड़े पर सवार होकर पहुंचे सांसद, देखें तस्वीरें

Sat, 05 Oct 2024 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2024 Voting Updates: Voters Cast Their Votes, MPs Arrived Riding on Horses Photos
सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। - फोटो : संवाद
Haryana Election Voting Photos : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही लोगों की लंबी लाइनें लग गई। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए बीस हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 


आम लोगों के अलावा प्रदेश के दिग्गजों ने भी लोकतंत्र के इस यज्ञ में अपनी आहुति दी। कार्यवाहक सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चाैटाला और कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा समेत सभी बड़े नेताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया
Haryana Assembly Election 2024 Voting Updates: Voters Cast Their Votes, MPs Arrived Riding on Horses Photos
नायब सैनी ने मतदान से पहले गुरुद्वारे में माथा टेका - फोटो : ANI

कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद मतदान किया। कुरुक्षेत्र के मोहन नगर स्थित गीता विद्या मंदिर में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। इस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। विरोध के बाद नवीन जिंदल घोड़े से उतर गए।

Haryana Assembly Election 2024 Voting Updates: Voters Cast Their Votes, MPs Arrived Riding on Horses Photos
मनोहर लाल ने किया मतदान - फोटो : संवाद
पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में वोट डाला। मतदान के बाद मनोहर लाल ने दावा किया कि इस बार हमें 50 से अधिक सीटें मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2024 Voting Updates: Voters Cast Their Votes, MPs Arrived Riding on Horses Photos
दुष्यंत चाैटाला ने किया मतदान - फोटो : संवाद
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चाैटाला ने सिरसा में बाल भवन स्थित बूथ पर मतदान किया। पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला ने परिवार के साथ मतदान किया। 
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2024 Voting Updates: Voters Cast Their Votes, MPs Arrived Riding on Horses Photos
बबीता फोगाट ने वोट दिया - फोटो : ANI
भाजपा नेता बबीता फोगट ने चरखी दादरी में अपना वोट डाला। फोगाट ने कहा कि राज्य के कल्याण और विकास के लिए, मैं सभी से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करूंगी। इस देश के नागरिक के रूप में यह आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed