जब मुख्यमंत्री खट्टर ने छुए बाबा रामदेव के पैर, तस्वीरें
हरियाणा में योग के ब्रांड एंबेसडर बाबा रामदेव जब सोनीपत मंच पर पहुंचे तो मुख्यमंत्री खट्टर ने उन्हें इस तरह सम्मान दिया। देखिए, तस्वीरें।
जब मुख्यमंत्री खट्टर ने छुए बाबा रामदेव के पैर, तस्वीरें
बाबा रामदेव हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर हैं। वे आज राई स्पोर्ट्स स्कूल में पहुंचे हुए हैं। इस मौके पर हरियाणा सरकार की ओर से उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाना था, लेकिन कार्यक्रम के मंच से बाबा रामदेव ने दर्जा लेने से इंकार कर दिया।
जब मुख्यमंत्री खट्टर ने छुए बाबा रामदेव के पैर, तस्वीरें
बाबा रामदेव ने कहा कि वे फकीर हैं, उन्हें फकीर ही रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आभारी हैं कि उन्होंने उन्हें यह सम्मान देना चाहा, लेकिन वे इसे स्वीकार नहीं कर सकते।
जब मुख्यमंत्री खट्टर ने छुए बाबा रामदेव के पैर, तस्वीरें
उन्होंने कहा कि मैं सरकार का ब्रांड एंबेसेडर बना रहूंगा, लेकिन कैबिनेट मंत्री का दर्जा सरकार की झोली में ही डालता हूं। इसके साथ ही बाबा रामदेव ने हरियाणा के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की।
जब मुख्यमंत्री खट्टर ने छुए बाबा रामदेव के पैर, तस्वीरें
बाबा रामदेव ने कहा कि वे देश का सबसे बड़ा आचार्यकुलम हरियाणा में खोलेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि वे उत्तराखंड को नहीं छोड़ेंगे, लेकिन हरियाणा में सबसे बड़ा हर्बल पार्क बनाएंगे। हर्बल पार्क कहां बनेगा, जगह फिलहाल तय नहीं है। इस योजना को लेकर सरकार से बातचीत के बाद फैसला लिया जाएगा।