टीम इंडिया के एक खिलाड़ी की शादी के चलते युवराज सिंह ने रणजी मैच तक छोड़ दिया था। युवराज की शादी में वह खिलाड़ी ही गायब थे।
बात हो रही है, हरभजन सिंह 'भज्जी' की। 30 नवंबर को उनकी शादी के मौके पर साथी क्रिकेटर रहे हरभजन सिंह नहीं पहुंचे। हालांकि, भज्जी ने युवी को ट्वीट कर बधाई दी।
शादी के लिए गुरुद्वारे जाते हुए युवराज सिंह ने सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा, ‘वक्त आ गया है’।
इसी फोटो को शेयर करते हुए हरभजन सिंह ने उन्हें शादी की बधाई दी और लिखा, ‘भाई को बधाई, लेकिन इस फोटो में तुम्हारे एक्सप्रेशन कैसे हैं। क्या कुछ कहना चाहते हो...’। हरभजन ने साथ में ये भी लिखा कि युवराज इस लुक में काफी अच्छे लग रहे हैं।
यहां ये बात गौर करने लायक है कि हरभजन सिंह की शादी में शामिल होने के लिए युवराज सिंह ने रणजी मैच तक छोड़ दिया था।