{"_id":"58a5a47e4f1c1b1235d873d5","slug":"handwara-encounter-martyr-major-satish-dahiya-wife-sujata-big-statement-at-the-time-of-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए पति का चेहरा देख पत्नी कुछ ऐसा बोली, सुन सब भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए पति का चेहरा देख पत्नी कुछ ऐसा बोली, सुन सब भावुक
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंदवाड़ा में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए मेजर सतीश दहिया का शव जैसे ही घर पहुंचा, पत्नी ने देखा तो उसके मुंह से जो शब्द निकले, सुनकर सभी भावुक हो गए।
हंदवाड़ा में आतंकियों से लड़ते शहीद हुए मेजर सतीश दहिया
शहीद मेजर की पत्नी सुजाता ने कहा कि उन्हें पति की शहादत पर गर्व है। उनके पति काफी बहादुर थे, इसलिए उन्होंने खुद उस एरिया में लड़ने के लिए जाने का आग्रह किया जो उनके अधीन आता ही नहीं था। सुजाता ने कहा कि पति की बहादुरी ने उसका सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। अब वे अपनी इकलौती बेटी को भी आर्मी में अफसर बनाएंगी, ताकि वह अपने पिता के सपनों को पूरा कर सके।
शहीद मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
शहीद मेजर सतीश दहिया मंगलवार को शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार शाम नारनौल में स्थित उनके पैतृक गांव बनिहाड़ी पहुंचा और यहां राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद को उनकी तीन साल की बेटी प्रिया ने दी मुखाग्नि दी। शहादत से पहले इस वीर सपूत ने अपने मंगलवार दोपहर बाद अपनी पत्नी व माता-पिता से फोन से आखिरी बार बात की और उनसे जो कुछ कहा, वह उनके आखिरी संवाद बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
सतीश दहिया के पिता अचल सिंह बताते हैं कि मंगलवार सवेरे करीब पौने 5 बजे फोन पर बात वह बेटे से फोन पर बात कर रहे थे। इस बीच पता चला कि आतंकी हमला हो गया। सतीश ने फिर कहा कि करते हुए बेटे ने कहा था आतंकी घुस आए हैं, इन्हें ढेर करके दोबारा कॉल करूंगा। सतीश ने कहा था कि पहले वह उनसे निपट आता है, उनका सफाया करके वापस आने के बाद बात करता हूं। इसके बाद कॉल आई तो जरूर, लेकिन बेटे की शहादत की।
विज्ञापन
मेजर सतीश दहिया की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
शहीद मेजर का पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम को उनके पैतृक गांव बनिहाड़ी पहुंचा। मृतक के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकाप्टर से नांगल चौधरी लाया गया फिर यहां से गांव बनिहाड़ी पहुंचाया गया जहां देर शाम को करीब साढ़े सात बजे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सेना की टुकड़ियों ने सलामी दी। शहीद मेजर के अंतिम दर्शन के लिए गांव बनिहाड़ी में गांव व आसपास के हजारों लोग पहुंचे।