फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद मेजर अनुज सूद, मां-पिता ने किया सैल्यूट, पत्नी बोलीं- हमेशा साथ रहोगे

Wed, 06 May 2020 09:09 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 06 May 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
Handwara Encounter, Indian Army, Kupwara Martyrs, Major Anuj Sood Funeral
मेजर अनुज सूद को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

देश की रक्षा की खातिर जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए मेजर अनुज सूद का अंतिम संस्कार मनीमाजरा स्थित श्मशानघाट में किया गया। पिता चंद्रकांत सूद ने बेटे को मुखाग्नि दी। शहीद को राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सुबह करीब सवा ग्यारह बजे अनंत यात्रा पर गए शहीद मेजर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद मेजर अनुज सूद की पत्नी आकृति और पिता चंद्रकांत सूद ने शहीद को पुष्पांजलि दी। शहीद मेजर अनुज सूद की बहन हर्षिता भी अंतिम संस्कार के समय मौजूद रहीं।

 
Handwara Encounter, Indian Army, Kupwara Martyrs, Major Anuj Sood Funeral
मेजर अनुज सूद को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

पिता ने बेटी हर्षिता को भी हौसला बंधाया। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोग श्मशानघाट को सब तरफ से घेरकर खड़े रहे लेकिन सैन्य अधिकारियों ने शहीद के परिवार और रिश्तेदारों के अलावा किसी को श्मशानघाट में नहीं जाने दिया। इस दौरान पंचकूला से विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, डीसी मुकेश कुमार आहूजा और पुलिस उपायुक्त सौरभ सिंह भी श्मशान घाट में जाने लगे तो उन्हें सादे कपड़ों में देख पहले रोक दिया गया लेकिन पहचान बताने पर उन्हें प्रवेश करने दिया गया। फौज ने बैंड की मातमी धुन पर वीरगाथा रचकर गए शहीद मेजर अनुज सूद को हवा में तीन राउंड फायरिंग कर सशस्त्र सलामी दी। 

Handwara Encounter, Indian Army, Kupwara Martyrs, Major Anuj Sood Funeral
अंतिम यात्रा पर निकले मेजर अनुज सूद - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी कमांड के चीफ ऑफ आर्मी जीएस सांगा ने अनुज सूद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर सेना की ओर से श्रद्धांजलि दी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शहीद को मुख्यमंत्री और राज्यपाल की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किए। वहीं पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा सहित चंडीगढ़ व पंचकूला के कई प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके अलावा सेना के लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह, पश्चिमी कमांड के ब्रिगेडियर टीएस मुंडी ने शहीद मेजर अनुज सूद को पुष्पचक्र अर्पित किए। सेना प्रमुख एमएम नरवाणे, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के अलावा पूर्व सेनाध्यक्ष वीपी मलिक और ब्रिगेडियर उपकार चंद समेत अन्य सैन्य अधिकारियों ने मेजर सूद को श्रद्धांजलि दी। कोरोना के चलते लोगों ने सामाजिक दूरी बनाते हुए शहादत को नमन किया। इस दौरान ‘मेजर सूद अमर रहे’ के गगनभेदी नारों के बीच अनुज सूद पंचतत्व में विलीन हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Handwara Encounter, Indian Army, Kupwara Martyrs, Major Anuj Sood Funeral
अंतिम यात्रा पर निकले मेजर अनुज सूद - फोटो : अमर उजाला

पत्नी को तिरंगा सौंपा तो गमगीन हुआ माहौल 
एक सैनिक ने शहीद मेजर अनुज सूद की पत्नी आकृति को जब तिरंगा सौंपा तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। शहीद बेटे के पार्थिव शरीर पर लोगों को पुष्पांजलि देते देख पिता स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते नजर आए। इससे पूर्व मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शहीद मेजर सूद के पार्थिव शरीर को चंडी मंदिर स्थित कमांड अस्पताल से पिंजौर के अमरावती एंक्लेव में उनके आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए ले जाया गया। उस दौरान लोगों ने उन्हें ‘मेजर अनुज सूद अमर रहें’ के नारों के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद के पिता चंद्रकांत सूद, मां सुमन, पत्नी आकृति और बहन हर्षिता ने भी शहादत को नमन किया। 

विज्ञापन
Handwara Encounter, Indian Army, Kupwara Martyrs, Major Anuj Sood Funeral
अंतिम यात्रा पर निकले मेजर अनुज सूद - फोटो : अमर उजाला

बेटे के अंतिम संस्कार पर नहीं पहुंची मां 
शहीद बेटे एवं अपने लाल के अंतिम संस्कार पर उनकी मां सुमन को नहीं लाया गया। देश की सुरक्षा के लिए अभेद दीवार बनकर डटे रहे बेटे अनुज सूद के वीरगति को प्राप्त करने के बाद किसी देशवासी को ममता की सिसकियां न सुननी पड़े। इस कारण मां सुमन ने स्वयं को बेटे के अंतिम संस्कार की विधि से दूर रखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed