Pics: गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद जवानों की अंतिम विदाई
पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले में पंजाब पुलिस के एसपी समेत 4 जवानों ने अपनी जान कुर्बान कर दी। देखिए उनकी अंतिम विदाई।
Pics: गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद जवानों की अंतिम विदाई
दीनानगर पुलिस स्टेशन में हुए फिदायीन हमले में शहीद हुए होमगार्ड के तीन जवानों में से एक गांव सैदीपुर का कांस्टेबल बोध राज भी था, जिसने सबसे पहले आतंकियों के हमले का मुँह तोड़ जवाब देते हुए देश के लिए अपनी शहादत दी। मंगलवार को गांव सैदीपुर में शहीद बोधराज का पूरे राजकीय व पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद के 10 वर्षीय बेटे तरूणदीप ने उसकी चिता को मुखाग्नि दी।
Pics: गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद जवानों की अंतिम विदाई
पंजाब पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने बैंड की मातमी धुन के साथ हवा में गोलियां दागते हुए शहीद को सलामी दी। इससे पहले शहीद बोध राज की तिरंगे में लिपटी हुई पार्थिव देह जब गांव सैदीपुर पहुंची तो माहौल गमगीन हो उठा। शहीद की पत्नी सुदेश कुमारी व बेटी ज्योति व निशा की चीत्कारें पत्थरों का कलेजा भी छलनी कर रहीं थी। शमशान घाट में मौजूद हजारों आंखे नम थी।
Pics: गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद जवानों की अंतिम विदाई
सारा आलम शहीद अमर रहे के नारों से गूंजते हुए देश के इस महान सपूत को आंसूओं के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा था। होमगार्ड के डी.आई.जी. बी.एस.टाइगर, डी.आई.जी ए.के. मित्तल, विधायक सीमा कुमारी, ए.डी.सी रूपांजलि कार्तिक समेत तमाम प्रशासनिक और राजनीति दलों से जुड़े लोग उपस्थित थे।
Pics: गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद जवानों की अंतिम विदाई
शहीद कांस्टेबल बोध राज की बड़ी बेटी निशा ने अपने आंसूओं को अपने दिल में जज्ब करते हुए कहा कि मुझे मेरे पापा के जाने का दुख तो है मगर उनकी शहादत पर गर्व भी है।