फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेरे में राम रहीम हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता था, किसने किया ये खुलासा जानिए?

Mon, 25 Sep 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Sep 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
gurdas toor revealed truth, ram rahim gave Arms training in dera sacha sauda
Ram Rahim - फोटो : File Photo
राम रहीम डेरा सच्चा सौदा में बनी अपनी गुफा में हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी देता था। इसके लिए एक हाल में इंतजाम किए गए थे। जानिए किसने किया ये खुलासा।
gurdas toor revealed truth, ram rahim gave Arms training in dera sacha sauda
राम रहीम
डेरे के साधु रहे गुरदास सिंह तूर का कहना है कि वह डेरे से कई साल तक अटैच रहा। उसकी ड्यूटी डेरे में स्थित प्रिंटिंग प्रेस में थी। उसने बताया कि कोई भी काम करने से पहले डेरामुखी की आज्ञा ली जाती थी। लिहाजा, एक दिन उसे प्रिंटिंग प्रेस के लिए दिल्ली से सामान लाना था और इसकी आज्ञा लेने वह गुफा में डेरामुखी के पास पहुंचा।
gurdas toor revealed truth, ram rahim gave Arms training in dera sacha sauda
Ram Rahim singh
गुरदास सिंह के अनुसार वह जैसे ही गुफा में गया तो उसने देखा कि वहीं बने एक हाल में डेरामुखी एक  लेक्चरर स्टैंड पर खड़े होकर डेरे के कुछ साधुओं को शूटिंग की ट्रेनिंग दे रहा था। वहीं, हाल में शूटिंग के  लिए टारगेट भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
gurdas toor revealed truth, ram rahim gave Arms training in dera sacha sauda
राम रहीम
गुरदास ने बताया कि जिन हथियारों से डेरामुखी पूर्व साधुओं को शूटिंग की ट्रेनिंग दे रहा था, उन हथियारों पर साइलेंसर लगा हुआ था, ताकि फायरिंग की आवाज गुफा के हाल से बिल्कुल भी बाहर न जाए। बाद में डेरे और डेरामुखी की इन्हीं संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसने डेरा छोड़ दिया था।
विज्ञापन
gurdas toor revealed truth, ram rahim gave Arms training in dera sacha sauda
राम रहीम - फोटो : File Photo
उधर, हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने भी खुलासा करते हुए बताया कि डेरामुखी भी अपनी हर गाड़ी में हथियार रखता था। इस हथियार को डेरामुखी की गाड़ी में एक पेटी में रखा जाता था। डेरामुखी जिस भी गाड़ी में बैठते थे, हथियार वाली उस पेटी को उसी गाड़ी में रख दिया जाता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed