फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत के मुंह से दूल्हे को मंडप में खींच लाईं दुल्हन की दुआएं, हो गई शादी

Tue, 26 Jul 2016 09:41 AM IST
राजेश स्वामी/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
राजेश स्वामी/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 26 Jul 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
groom injured in firing during marriage ceremony, after being well married to bride
गोली लगने से घायल दूल्हे ने ठीक होने के बाद की शादी - फोटो : अमर उजाला
तीन महीने पहले रिबन कटाई के समय जो दूल्हा सिर पर गोली लगते ही मौत के मुंह में पहुंच गया था, दुल्हन की दुआएं उसे फिर मंडप में ले आईं। देखिए, पूरी रिपोर्ट।
groom injured in firing during marriage ceremony, after being well married to bride
गोली लगने से घायल दूल्हे ने ठीक होने के बाद की शादी - फोटो : अमर उजाला
घटना, 28 अप्रैल को हिसार में हुई थी। चंदूलाल गार्डन के महेंद्र सैनी के बेटे अमन और महाबीर कॉलोनी के दिलबाग सिंह सैनी की बेटी ममता का रिश्ता तय हुआ था। रिबन काटने के दौरान अमन के सिर में गोली जा धंसी थी। अमन स्वस्थ हो गया है। दुल्हन ममता की दुआएं रंग लाईं। इस घटना से दोनों और उनके परिजन जैसे-तैसे उबर गए। अब दोनों एक सादे समारोह में सात फेरे लेकर हमसफर बन गए हैं।
groom injured in firing during marriage ceremony, after being well married to bride
गोली लगने से घायल दूल्हे ने ठीक होने के बाद की शादी - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों ने 28 अप्रैल शादी की तारीख निर्धारित की थी। इन परिवारों ने सब्जीमंडी चौक के पास शादी की रस्म पूरी करने का निर्णय किया था। रात नौ बजे दूल्हा अमन दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ ढुकाव पर पहुंचा था। वहां रिबन काटने की रस्म होनी थी। कैंची बॉक्स नहीं खुला था। इतने में दूल्हे के एक दोस्त ने पिस्तौल का पिछला हिस्सा कैंची बॉक्स पर खोलने के लिए दे मारा था। अचानक पिस्तौल से चली गोली दूल्हे अमन के सिर के अगले हिस्से में जा धंसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
groom injured in firing during marriage ceremony, after being well married to bride
हिसार में शादी में फायरिंग, दूल्हा घायल - फोटो : अमर उजाला
इस कारण वह तब फेरे नहीं ले सका था और उसे एक अस्पताल में दाखिल करा दिया गया था, जहां ऑपरेशन कर उसके सिर से गोली निकाल दी थी। अमन उर्फ कर्मजीत का कहना है कि वह हादसा एक बुरे सपने जैसा था। वो उसे भूलना चाहता है। उसने बताया कि इससे बड़ा सदमा और क्या हो सकता है। हालांकि इस बारे में उसे किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं है। सिर में गोली धंसने के बावजूद मैं जिंदा बच गया, यह किसी चमत्कार से कम नहीं।
विज्ञापन
groom injured in firing during marriage ceremony, after being well married to bride
हिसार में शादी में चली गोली, दूल्हा घायल - फोटो : अमर उजाला
महाबीर कॉलोनी निवासी एवं एफसी कॉलेज की बीकॉम की छात्रा ममता ने बताया कि उसे हनुमान जी, श्याम बाबा और पीर बाबा पर पूरा भरोसा था। लोगों की दुआएं हमारे काम आईं और अमन बच गए। काफी लोगों ने मेरे पिता से कहा था कि वे लड़की का रिश्ता दूसरी जगह कर दें, जरूरी नहीं कि अमन दिमागी तौर पर ठीक हो, लेकिन हमारे परिवार ने किसी की बात नहीं मानी। मैंने ठान लिया था कि शादी अमन से ही करूंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed