फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के पिता हैं तो इन दो स्कीमों का फायदा उठाएं, 'लाडली' की शादी की टेंशन खत्म हो जाएगी

Sat, 07 Jul 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jul 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
government schemes realted to daughter marriage for fathers
दुल्हन
अगर आप बेटी के पिता हैं तो इन दो स्कीमों का जल्द से जल्द फायदा उठाएं। लाडली की शादी की टेंशन खत्म हो जाएगी और आपको फायदा ही फायदा होगा।
government schemes realted to daughter marriage for fathers
दुल्हन
हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को दो बड़े तोहफे दिए हैं। दरअसल, कर्मचारी अब बेटी या बेटे की शादी, घर, मकान व अन्य कामों के लिए ज्यादा कर्ज ले सकेंगे। हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सुविधा देते हुए ऋण राशि की सीमा बढ़ा दी है। वहीं सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को बड़ी राहत दी है। अब सेनानी या उनकी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र न होने पर भी बेटी को सरकार कन्यादान राशि देगी। प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में राशि देने को लेकर आ रही तकनीकी अड़चन सरकार ने दूर कर ली है।
government schemes realted to daughter marriage for fathers
दुल्हन
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के अनुसार, सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर अपने कर्मचारियों के लिए भवन निर्माण ऋण (एचबीए), विवाह ऋण, वाहन ऋण और कंप्यूटर ऋण जैसे विभिन्न प्रकार के ऋण राशि की सीमा बढ़ाई है। वित्त मंत्री ने बताया कि अब कर्मचारी अपने पुत्र, पुत्री, आश्रित बहनों या स्वयं के विवाह के लिए अपने 10 मास का मूल वेतन या अधिकतम तीन लाख रुपये, ऋण के रूप में लेने के पात्र होंगे। पहले दस महीने का मूल वेतन या अधिकतम 1.25 लाख रुपये का विवाह ऋण दिया जाता था। अब विवाह ऋण केवल दो बार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
government schemes realted to daughter marriage for fathers
दुल्हन
वित्तमंत्री ने बताया कि अब कर्मचारी मकान के निर्माण या सरकारी एजेंसी या किसी अन्य पंजीकृत सोसायटी या निजी स्रोत के माध्यम से आवंटित या निर्मित मकान खरीदने के लिए अपने 34 महीनों का मूल वेतन या अधिकतम 25 लाख रुपये, ऋण के रूप में लेने के पात्र होंगे। प्लाट की खरीद के लिए कर्मचारी भवन निर्माण ऋण की कुल स्वीकार्य राशि का 60 प्रतिशत यानी 20 महीने का मूल वेतन या अधिकतम 15 लाख रुपये मिलेगा। उसी प्लाट पर मकान के निर्माण के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये का ऋण ले सकते हैं।

 
विज्ञापन
government schemes realted to daughter marriage for fathers
दुल्हन
मकान के विस्तार और मरम्मत के लिए दस मास के मूल वेतन के बराबर राशि या अधिकतम पांच लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा। वाहन ऋण के तहत 45,000 रुपये या इससे अधिक का संशोधित वेतन प्राप्त करने वाले सरकारी कर्मचारी मोटर कार ऋण लेने के लिए कर्मचारी पात्र होंगे, जबकि पहले 18,000 रुपये या इससे अधिक का संशोधित वेतन प्राप्त करने वाले सरकारी कर्मचारी मोटर कार ऋण मिलता था।  कंप्यूटर या लैपटाप की खरीदारी के लिए कर्मचारी 50,000 रुपये या वास्तविक मूल्य के बराबर ऋण ले सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed