फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक लड़की, जिसके दिमाग के आगे कंप्यूटर की स्पीड कुछ भी नहीं

Mon, 12 Mar 2018 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Mon, 12 Mar 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
google girl yashita like google boy kautilaya from kaithal of haryana
गूगल गर्ल यशिता
हम आपको मिला रहे हैं एक ऐसी लड़की से, जिसके दिमाग के आगे कंप्यूटर की स्पीड कुछ भी नहीं। इसके बारे में जानकार हैरान रह जाएंगे।
google girl yashita like google boy kautilaya from kaithal of haryana
Google Search
आज जब बीए-एमए पास विद्यार्थी भी दूसरे देशों के नाम व उनकी राजधानी को लेकर अटक जाते हैं, ऐसे में 3 साल 5 माह की यशिता को 100 से ज्यादा देशों के नाम व उनकी राजधानी के नाम टिप्स पर याद हैं। साथ ही भारत के सभी राज्यों व उनके राजधानियों के नाम के अलावा केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों के नाम व उनके प्रभार सहित यशिता का सामान्य ज्ञान काबिले तारीफ है।
google girl yashita like google boy kautilaya from kaithal of haryana
online
हरियाणा में कैथल जिले के पूंडरी में रहने वाली यशिता का जन्म 3 सितंबर 2014 को साधारण परिवार में हुआ था। वह शुरू से ही अद्वितीय प्रतिभा की धनी है। मां पूनम ने बताया कि वह 6 महीने में ही बोलने लगी थी। एक बार जिस चीज या बात को सीख जाती है, उसे भूलती नहीं। उसकी याददाश्त जबरदस्त है। उसने अभी स्कूल जाना भी शुरू नहीं किया। घर पर ही चाचा ही उसे पढ़ाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
google girl yashita like google boy kautilaya from kaithal of haryana
online
असर ऐसा हुआ कि अब वह अपना परिचय देने से लेकर 100 से ज्यादा देशों के नाम व उनकी राजधानियों के नाम टिप्स पर बता देती है। इसके बाद जब उससे भारत के राज्य व उनकी राजधानियों के नाम पूछे तो उसे तुरंत सभी के जवाब दे दिए। हालांकि उच्चारण संबंधी कुछ परेशानी जरूर है, लेकिन नाम उसके दिमाग में एकदम स्पष्ट है। मासूम सी बच्ची के मुंह से लगातार जवाब सुनकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
google girl yashita like google boy kautilaya from kaithal of haryana
टिप्स बढाएंगे आपकी मेमोरी - फोटो : slider
उसे देश के राष्ट्रीय पक्षी से लेकर राष्ट्रीय सम्मान के सभी चिन्हों के बारे में भी जानकारी है। इस उम्र में बच्चे एबीसी सीखने में ही जोर लगा देते हैं, ऐसे में यशिता की प्रतिभा के आगे सभी नतमस्तक हैं। यशिता की मां एक घरेलू महिला है और पिता कस्बे के निजी स्कूल में रिसेप्शन पर नौकरी करते हैं। यशिता के पिता प्रमोद ने बताया की यशिता खेलकूद व शरारत दूसरे बच्चों की तरह ही करती है और इसके चाचा घर पर ही इसको खेल-खेल में सिखाते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed