हम आपको मिला रहे हैं एक ऐसी लड़की से, जिसके दिमाग के आगे कंप्यूटर की स्पीड कुछ भी नहीं। इसके बारे में जानकार हैरान रह जाएंगे।
ये लड़की गूगल ब्वॉय कौटिल्य से भी आगे है और इसकी नॉलेज के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस बच्ची का नाम है ओजस्वी, जो हरियाण के सोनीपत की रहने वाली है।
सोनीपत निवासी ठाकुर जोशी व कंचन अधिकारी जोशी की यह बेटी असाधारण प्रतिभा की धनी है। नन्हीं-सी उम्र में उन सभी प्रश्नों का तपाक से उत्तर दे देती है जिनका जवाब देने में अच्छे खासे विशेषज्ञ चकरा जाते हैं।
गूगल गुड़िया के नाम से प्रसिद्ध हो चुकी ओजस्वी के असाधारण ज्ञान स्तर पर गूगल ब्वाय कौटिल्य भी हैरानी जता चुका है। खास बात यह है कि ओजस्वी केवल ज्ञान में ही नहीं बल्कि नृत्य, गायन व कला सहित अनेक विधाओं में भी छोटी-सी उम्र से ही खासी पारंगत हो चली है।
ओजस्वी की मां कंचन अधिकारी जोशी ने बताया कि ओजस्वी 2 साल की थी जब से सभी उसकी नॉलेज को देखकर हैरान हुए थे। राजनीतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक ज्ञान के अलावा नन्हीं ओजस्वी को संस्कृत के कई श्लोक व हिंदी और अंग्रेजी की कविताएं कंठस्थ हैं।