फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WWE के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, बदला लेने रिंग में उतरेंगे खली, करेंगे फाइट

Fri, 12 Aug 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Aug 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
good news for wwe lovers, great khali again fight foreign wrestlers
द ग्रेट खली - फोटो : फाइल फोटो
WWE के पूर्व हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली एक बार फिर रिंग में उतरेंगे। विदेशी रेसलर्स को ललकारते हुए खली ने बदला लेने की बात कही है। किस बदले की बात कर रहे हैं खली है, देखिए?

 
good news for wwe lovers, great khali again fight foreign wrestlers
द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट - फोटो : amar ujala
अपने विरोधी रेसलरों को धूल चटाना का ये जज्बा इंडियन रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा के जहन में अभी भी है। उल्लेखनीय है कि इसी साल उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हुई फ्री स्टाइल रेसलिंग में रेसलर ब्रॉडी स्टील, माइक नाक्स, अपोलो लियोन ने मिलकर रिंग में द ग्रेट खली पर हमला बोल दिया था और उसे बुरी तरह से पीटा था।
good news for wwe lovers, great khali again fight foreign wrestlers
द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट - फोटो : amar ujala
खली को इमरजेंसी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था, लेकिन खली देहरादून में अपनी इंजरी से लौटे और उन्होंने विरोधियों को हराकर अपनी जीत हासिल की, लेकिन खली मानते हैं कि अभी रेसलर द ग्रेट खली का बदला पूरा नहीं हुआ है, इसलिए वे इसका हिसाब-किताब तीनों विरोधी रेसलरों से गुरुग्राम में होने वाली रेसलिंग रिंग में पूरा करेंगे। ये सब रिंग की बातें हैं, इसका हिसाब-किताब रिंग में ही पूरा किया जाएगा’।
विज्ञापन
विज्ञापन
good news for wwe lovers, great khali again fight foreign wrestlers
द ग्रेट खली - फोटो : फाइल फोटो
ग्रेट खली रविवार को अंबाला में खेल मंत्री अनिल विज के आवास पर उनसे गुरुग्राम में करवाई जाने वाली रेसलिंग के संबंध में चर्चा करने पहुंचे। थोड़ी देर तक खली ने विज से मंत्रणा की और उन्हें बताया कि वे पंजाब और उत्तराखंड की तर्ज पर यहां हरियाणा के गुरुग्राम के एक स्टेडियम में डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर फ्री स्टाइल रेसलिंग करवाना चाहते हैं। गुरुग्राम का ताऊ देवी लाल स्टेडियम अभी तक प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
good news for wwe lovers, great khali again fight foreign wrestlers
द ग्रेट खली - फोटो : फाइल फोटो
इस रेसलिंग के आयोजन की तिथि भी तय की जानी है। खली ने अनिल विज से इस सफल आयोजन के लिए सरकार और खेल मंत्रालय का सहयोग मांगा। इस पर विज ने इस आयोजन के लिए सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने की बात कही। रेसलिंग में आस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा समेत चार देशों से रेसलर यहां आएंगे और रिंग में अपनी ताकत दिखाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed