फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश और जाम से फिर बेहाल हुआ गुड़गांव, सड़कें हुई जलमग्न

Thu, 11 Aug 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 11 Aug 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
Gurgaon again suffering from rain and traffic jam, roads are full of water
गुड़गांव में जाम - फोटो : अमर उजाला

महाजाम के बाद एक बार फिर थोड़ी देर की बारिश ने साइबर सिटी को हल्कान कर दिया है। बृहस्पतिवार की सुबह बारिश से जहां सड़कें जलमग्न हो गईं हैं, वहीं दिन भर भारी जाम का माहौल बना रहा। दिल्ली-गुडग़ांव एक्सप्रेस-वे पर बारिश शुरू होते ही वाहनों की रफ्तार थम सी गई। 

Gurgaon again suffering from rain and traffic jam, roads are full of water
गुड़गांव में जाम - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद राजीव चौक से मानेसर तक वाहनों को रेंग-रेंग कर चलना पड़ा। सबसे बुरा हाल रहा आईएमटी मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र का। यहां की सड़कों पर भारी जलभराव रहा। इस कारण कर्मचारी अपने कार्यालय में देरी से पहुंचे। 

Gurgaon again suffering from rain and traffic jam, roads are full of water
गुड़गांव में जाम - फोटो : अमर उजाला

बारिश ने एक बार फिर से जिला प्रशासन की पोल खोल कर रख दिया है। दावा किया जा रहा था कि महाजाम के बाद जलभराव और जाम से निपटने का भरपूर इंतजाम कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurgaon again suffering from rain and traffic jam, roads are full of water
गुड़गांव में जाम - फोटो : अमर उजाला

मगर इस बारिश ने यह साबित कर दिया है कि अभी भी स्थिति नहीं सुधरी है। जब थोड़ी सी बारिश में यह स्थिति है तो तेज बारिश में क्या होगा। शहर के आंतरिक भाग में भी दिन भर जाम का खेल चलता रहा। सोहना रोड, सेक्टर-56, इफ्को चौक और सेक्टर-15 अंडर से लेकर उद्योग विहार की सड़कें चोक रहीं।

विज्ञापन
Gurgaon again suffering from rain and traffic jam, roads are full of water
गुड़गांव में जाम - फोटो : अमर उजाला

उद्यमियों का कहना है कि आईएमटी की सड़कों पर जलभराव को देखकर नहीं लग रहा है कि स्थिति कुछ सुधरी है। उद्यमी डीएन त्रिपाठी ने कहा कि बारिश के बाद मानेसर की सड़कें जलमग्न हो गईं। हैरत की बात है बारिश का पानी सड़क से उतरने का नाम नहीं ले रहा था। जबकि प्रशासन ने दावा किया था कि अब सड़कों पर पानी नहीं ठहरेगा। मगर ऐसा नहीं हो रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed