फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंगर सपना चौधरी के लाखों चाहनेवालों के लिए अच्छी खबर

Tue, 31 Jan 2017 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Jan 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
Good News for sapna chaudhary Millions fans from highcourt
गायिका सपना चौधरी की गिरफ्तारी पर रोक
हरियाणवी रागिनी गायिका सपना चौधरी के लाखों प्रशंसकों के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से अच्छी खबर है।
Good News for sapna chaudhary Millions fans from highcourt
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी - फोटो : File Photo
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणवी रागिनी गायिका सपना चौधरी को 22 फरवरी तक राहत दे दी है। सपना के खिलाफ एससी/एसटी मामले में अगली सुनवाई 22 फरवरी को होगी। हाईकोर्ट ने राहत जारी रखते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाने के निर्देश बनाए रखे हैं। 
Good News for sapna chaudhary Millions fans from highcourt
सिंगर सपना चौधरी बनाम नवाब सतपाल तंवर - फोटो : फाइल फोटो
सोमवार को सुनवाई के दौरान मामले में शिकायतकर्ता सतपाल तंवर की ओर से हाईकोर्ट में कहा गया कि 15 जनवरी को उस पर जानलेवा हमला किया गया। उस दिन सपना चौधरी भी गुड़गांव में थी। ऐसे में यह पूरी संभावना है कि हमला सपना चौधरी ने कराया। ऐसे में गिरफ्तारी पर लगाई गई रोक को खारिज किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Good News for sapna chaudhary Millions fans from highcourt
सपना चौधरी और सतपाल ‌स‌िंह तंवर - फोटो : File Photo
सपना चौधरी ने सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के चकरपुर में रागिनी कार्यक्रम पेश किया था। इसमें एक जाति विशेष पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए खांडसा गांव के सतपाल तंवर ने कहा था कि सपना की रागिनी से एससी/एसटी वर्ग के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन
Good News for sapna chaudhary Millions fans from highcourt
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
शिकायतकर्ता ने सेक्टर-29 पुलिस थाना में सपना व अन्य के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए सपना ने बीते साल दो सितंबर को गुड़गांव जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 8 सितंबर को जिला अदालत ने सपना की याचिका को खारिज कर दिया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed