साल 2015 में चमके चंडीगढ़ के 8 खिलाड़ी, 3 टीम इंडिया में
साल 2015 चंडीगढ़ के युवा एवं उभरते खिलाड़ियों के लिए कई मायनों में खास रहा। यहां से उभरे तीन खिलाड़ियों ने जहां टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई, वहीं एक WWE में सिलेक्ट हुआ। देखिए, एक नजर। -रिपोर्ट: संजीव पंगोत्रा
साल 2015 में चमके चंडीगढ़ के 8 खिलाड़ी, 3 टीम इंडिया में
युवराज सिंह: सिटी के लोगों के दिलों के सबसे करीब युवराज सिंह की लगभग डेढ़ साल बाद दोबारा से टी-20 टीम में एंट्री हुई। आगामी आस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय टीम में युवी का चुना जाना यह साबित करता है कि उनमें आज भी एक ओवर में 6 छक्के लगाने का दम है। इस साल घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं ने युवी को टीम में जगह दी।
साल 2015 में चमके चंडीगढ़ के 8 खिलाड़ी, 3 टीम इंडिया में
गुरकीरत मान: मोहाली केरहने वाले गुरकीरत मान का चयन आस्ट्रेलियाई दौर केलिए भारतीय वनडे टीम केलिए हुआ है। दाएं हाथ से बल्लेबाजी और आफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले गुरकीरत मान के लिए यह साल काफी लक्की रहा। इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरकीरत का वनडे टीम मे चयन हुआ था लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। अब फिर से मान का आस्ट्रेलियाई के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में चयन किया गया है।
साल 2015 में चमके चंडीगढ़ के 8 खिलाड़ी, 3 टीम इंडिया में
बिरेंद्र सरन: किसान का बेटा बिरेंद्र सरन की किस्मत इसी साल खुली जब इनका चयन आस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम के लिए हआ। मोहाली एकेडमी के ट्रेनी और तेज गेंदबाज बिरेंद्र सरन तेज पहली बार टीम इंडिया में चुने गए हैं।
साल 2015 में चमके चंडीगढ़ के 8 खिलाड़ी, 3 टीम इंडिया में
कशिश शर्माः अपनी तलवार की ताकत से देश भर में पहचान बना चुकी सिटी की फेंसिंग खिलाड़ी कशिश शर्मा को इस साल नेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन करने पर 14 नवंबर को बाल दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों सम्मानित किया गया। चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा ने अबतक 70 से अधिक मेडल जीत चुकी है। जिनमें गोल्ड, सिल्वर,ब्रांज मेडल शामिल हैं।