फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: भगवान वाल्मीकि को अपशब्द बोलने पर फायरिंग, इलाके में भारी तनाव

Wed, 19 Oct 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Wed, 19 Oct 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
God Valmiki, firing in kapurthala punjab, heavy tension in the region
भगवान वाल्मीकि मंदिर के बाहर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
भगवान वाल्मीकि को अपशब्द बोलने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला इतना बिगड़ा कि फायरिंग और खूब तोड़फोड़ हुई।
God Valmiki, firing in kapurthala punjab, heavy tension in the region
भगवान वाल्मीकि को अपशब्द बोलने पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर लोधी के समीपवर्ती गांव डल्ला स्थित गुरुद्वारा श्री बाउली साहिब (पांचवीं पातशाही) में उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया, जब ग्रंथी ने कथित तौर पर भगवान वाल्मीकि जी के संदर्भ में गलत टिप्पणी कर दी। इसके साथ वाल्मीकि समुदाय के लोग भड़क उठे। मामला एक-दूसरे पर गोलियां दागने और पथराव तक जा पहुंची। इससे पूरे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बन गई। 
God Valmiki, firing in kapurthala punjab, heavy tension in the region
भगवान वाल्मीकि को अपशब्द बोलने पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
डीसी, एसएसपी, डीएसपी समेत आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची और पूरा गांव सील कर दिया। इस पथराव में एक गाड़ी, एक जेनरेटर और पानी की तीन टंकियों को क्षति पहुंची है। इस विवाद में घटनास्थल पर सतकार कमेटी के प्रमुख सुखजीत सिंह खोसा की गाड़ी को प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
God Valmiki, firing in kapurthala punjab, heavy tension in the region
भगवान वाल्मीकि को अपशब्द बोलने पर फायरिंग
विवाद की चिंगारी उस समय भड़की जब गुरुद्वारा साहिब के कथा वाचक भाई मनप्रीत सिंह सुबह 8 बजे कथा समाप्त कर चुके थे कि अचानक कुछ लोगों ने कथा वाचक पर भगवान वाल्मीकि जी के विरुद्ध कथित तौर पर गलत टिप्पणी करने के आरोप लगाने शुरू कर दिए। हालांकि कथा वाचक ने इस बात को लेकर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से बार-बार इंकार करते हुए कहा कि वह भगवान ऋषि वाल्मीकि जी का पूरा सम्मान करते है।
 
विज्ञापन
God Valmiki, firing in kapurthala punjab, heavy tension in the region
भगवान वाल्मीकि को अपशब्द बोलने पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
 कथा वाचक की सुरक्षा को देखते हुए सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने उसे थाने में बंद कर दिया। शुरुआती दौर में डीएसपी प्यारा सिंह ने गुरुद्वारा डल्ला साहिब के अंदर दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए मामला शांत करने में सफलता हासिल कर ली, लेकिन गुरुद्वारा साहिब के बाहर बैठे प्रदर्शनकारियों और सतकार कमेटी के प्रमुख सुखजीत सिंह खोसा व उनके अन्य साथियों के बीच पैदा तकरार से विवाद ने हिंसक रुप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों को गुरुद्वारा साहिब की सुरक्षा  के गेट बंद करने पड़े। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed