{"_id":"5a86b5454f1c1b641f8b5fa1","slug":"girl-student-and-driver-killed-in-school-bus-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: साइकिल सवार को बचाते-बचाते पलटी स्कूल बस, तड़प-तड़पकर बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: साइकिल सवार को बचाते-बचाते पलटी स्कूल बस, तड़प-तड़पकर बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
अंबाला में स्कूल बस का एक्सीडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल सवार को बचाते-बचाते स्कूल बस पलट गई और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बच्चों का क्या हाल हुआ, देखिए।
अंबाला में स्कूल बस का एक्सीडेंट
घटना हरियाणा के अंबाला सिटी की है। नारयणगढ़ रोड पर एनसीसी स्कूल की बस पलट गई। हादसे में जहां एक बच्ची की मौत हो गई, वहां कंडक्टर की भी जान चली गई। ड्राइवर की हालत भी गंभीर है, उसे अम्बाला से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।
अंबाला में स्कूल बस का एक्सीडेंट
हादसा साइकिल सवार को बचाने की वजह से हुआ। बच्चों ने बताया कि ड्राइवर परविंद्र स्टीरियो का वॉल्यूम तेज कर रहा था, उसी वक्त साइकिल वाला सामने आ गया। उसे बचाते हुए संतुलन बिगड़ गया और बस खदान में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में स्कूल बस का एक्सीडेंट
बताया जा रहा है कि बस अम्बाला कैंट की तरफ से बच्चों को स्कूल लेकर आ रही थी। बस में लगभग 35 बच्चे सवार थे, जिनमें से 25 बच्चे घायल हो गए हैं। राहगीरों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायल बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
अंबाला में स्कूल बस का एक्सीडेंट
मृतका की पहचान 8वीं कक्षा की छात्रा कनिका के रूप में हुई। मृतक कंडक्टर का नाम रविंद्र (25) बताया जा रहा है। बदलेव नगर के एसएचओ रजनीश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया है।