सड़क के बीचो-बीच स्टंट करने वाली ये लड़की कोई विदेशी नहीं है। जानिए इसके बारे में सबकुछ...
हाईकोर्ट रोड पर बाइक पर स्टंट करने वाली युवती की पहचान हो गई है। वह जालंधर के एक गांव की रहने वाली है और इन दिनों चंडीगढ़ में रहती है। अमर उजाला में छपी फोटो से पहचान होने के बाद पुलिस ने उसका चालान भी काट दिया।
3 of 7
चंडीगढ़ की सड़कों पर बाइक पर स्टंट करती लड़की
एसएसपी ट्रैफिक रवि कुमार ने बताया कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर जांच के बाद वीडियो प्राप्त किया गया। उसी आधार पर जांच कर पंजाब नंबर की बाइक पर स्टंट करने वाली युवती की पहचान जालंधर निवासी के रूप में हुई। युवती के लोकल पते पर रविवार को चालान प्राप्त करवाया गया।
4 of 7
चंडीगढ़ की सड़कों पर बाइक पर स्टंट करती लड़की
अलग-अलग ट्रैफिक नियम तोड़ने में चालान
ट्रैफिक डीएसपी यशपाल ने बताया कि बाइक पर स्टंट करने वाली युवती की बाइक और उसके पते की पहचान के बाद चालान किया गया। एक तो युवती की बाइक मोडिफाई है और दूसरी वह खतरनाक तरीके से ड्राइव कर रही थी। उन्होंने बताया कि मोडिफाई बाइक के 3 हजार और खतरनाक ड्राइविंग करने पर 1000 का चालान यानी कुल 3000 का चालान किया गया।
5 of 7
चंडीगढ़ की सड़कों पर बाइक पर स्टंट करती लड़की
ऐसे हुई युवती, बाइक और पते की पहचान -
सूत्रों के अनुसार खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने वीडियो प्राप्त करके उसे बनाने वाले की तलाश की। आईपी एड्रेस व लोकेशन के आधार पर वीडियो बनाने वाले की पहचान कर पुलिस उसके पास पहुंच गई। इसके बाद उससे हुए पूछताछ में युवती की भाषा और बाइक का नंबर मिल गया, जिसके बाद पुलिस आसानी से स्टंट क्वीन के घर चालान बुक लेकर पहुंच गई।