फोगाट बहनों में से एक ऋतु फोगाट ने पहलवानी को अलविदा कह दिया है। वहीं उनके इस फैसले को भारतीय रेसलिंग के लिए एक झटका माना जा रहा है। जानिए अब वे क्या करेंगे आगे...
24 वर्षीय ऋतु फोगाट अब मिक्स मार्शल आर्ट(एमएमए) में हाथ आजमाने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने सिंगापुर की इवॉल्व फाइट टीम भी ज्वॉइन कर ली है। इन दिनों वे इसकी ट्रेनिंग भी ले रही हैं। इसकी पुष्टि खुद उनके पिता महावीर फोगाट ने की। उन्होंने ने बताया कि ऋतु ने पहलवानी को अलविदा कह दिया है।
ऋतु फोगाट 'दंगल' फ्रेम कोच महावीर फोगाट की बेटी हैं। इंटरनेशनल पहलवार गीता फोगाट की बहन हैं। महावीर फोगाट की चार बेटियां हैं- गीता फोगाट, बबिता फोगाट, ऋतु फोगाट और संगीता फोगाट। 2 मई 1994 को महावीर फोगाट के घर उनकी तीसरी बेटी ऋतु फोगाट का जन्म हुआ।
ऋतु ने 2016 में कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। साल 2016 में ही ऋतु ने नेशनल चैम्पियनशिप जीती थी। ऋतु ने साल 2017 में पोलैंड में आयोजित वर्ल्ड अंडर 19 सीनियर चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता।
ऋतु साल 2016 में प्रो रेसलिंग लीग की नीलामी में सबसे महंगी पहलवानी रही थीं। उनके साथ जयपुर निंजा फ्रेंचाइजी ने 36 लाख रुपये का करार किया था। 8 साल की उम्र से ऋतु पिता और बहनों से पहलवानी के गुर सीख रही हैं। इसके लिए उन्होंने 10वीं के बाद पढ़ाई भी छोड़ दी।