देश के लिए छाती पर गोली खाने वाले शहीद राय सिंह को श्रद्धांजलि देने पूरा शहर उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार पर देखिए ऐसा था मंजर...
2 of 10
राय सिंह की शहादत को सलाम
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ की 163वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल शहीद राय सिंह का मंगलवार को उनके पैतृक गांव खेड़ी सांपला में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद को उनके बेटे बड़े बेटे हितेष, छोटे बेटे कर्मबीर और भाई ने मुखाग्नि दी।
3 of 10
राय सिंह की शहादत को सलाम
- फोटो : अमर उजाला
सरकार की ओर से श्रद्धांजलि देने पहुंचे परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार और सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने शहीद के परिवार को तात्कालिक तौर पर 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। राय सिंह जम्मू-कश्मीर के राजोरी सेक्टर में पाकिस्तानी की तरफ से की गई गोलीबारी में रविवार को शहीद हो गए थे।
4 of 10
राय सिंह की शहादत को सलाम
- फोटो : अमर उजाला
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एसआई गुरनाम सिंह सुबह करीब नौ बजे राय सिंह के पार्थिव शरीर को दिल्ली से लेकर खेड़ी सांपला पहुंचे। कुछ देर के लिए शहीद के पार्थिव शरीर को सांपला थाने में भी रखा गया। इसके बाद बीएसएफ के स्थानीय अधिकारियों के साथ शहीद का शव उनके घर लाया गया।
5 of 10
Fureral of Martyr Rai Singh
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान ग्रामीणों ने शहीद राय सिंह अमर रहें और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये। घर आते ही शहीद की पत्नी और बच्चे शव से लिपटकर बिलखने लगे। शहीद की पत्नी और बहन सदमे के कारण बीच में कई बार बेहोश हो गई। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए शव घर के पास चौपाल में रखा गया।