फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: शादी से लौट रहे परिवार के साथ हादसा, अकाली नेता की मौत, पत्नी-बहू-पोती भी नहीं रही

Mon, 06 May 2019 11:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 06 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Four People including akali dal leader harjit singh died in road accident
अकाली नेता की मौत
शादी समारोह से लौट रहे परिवार के साथ रास्ते में हादसा हो गया और अकाली नेता, उसकी पत्नी, बहू व पोती की जान चली गई। देखिए हादसे की तस्वीरें...
Four People including akali dal leader harjit singh died in road accident
अकाली नेता की मौत
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में मोरिंडा चुन्नी मार्ग पर गांव गड़ांगा के पास फोर्ड फीगो कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी से भरे खदानों में जाकर पलट गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और दरवाजे जाम हो गए। जिस वजह से कार में सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए और कार में पानी भरता चल गया। राहगीरों ने जैसे-तैसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया।
Four People including akali dal leader harjit singh died in road accident
सड़क हादसे में महिला की मौत
लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सभी ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान शिरोमणि अकाली दल मोरिंडा के देहाती प्रधान हरजीत सिंह, उनकी पत्नी कुलदीप कौर, पुत्रवधू नवदीप कौर व हरजीत सिंह की पोती इबादत के रूप में हुई। हरजीत सिंह कंग शिरोमणि अकाली दल के मोरिंडा के सर्कल प्रधान बताए जा रहे हैं और उनकी पत्नी भी महिला अकाली दल की वरिष्ठ नेता बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four People including akali dal leader harjit singh died in road accident
सड़क हादसे में महिला की मौत
इबादत का शव मोरिंडा और बाकी तीन शव सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में रखे गए है। वहीं हादसे की खबर घर तक पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, चारों जीरकपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद मोरिंडा लौट रहे थे। उनकी कार गांव गडांगा के नजदीक पहुंची ही थी कि कार अचानक बेकाबू हो गई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
Four People including akali dal leader harjit singh died in road accident
सड़क हादसा
घड़ुआ थाने की इंचार्ज अमनप्रीत बराड़ ने बताया कि उन्हें टोबे में एक कार गिरने की खबर मिली थी। पानी में कार के चारों टायर दिख रहे थे। लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला। गिरने की वजह से कार के दरवाजे लॉक हो गए थे। अगर ऐसा न होता तो कार सवार बाहर निकल सकते थे, लेकिन वे फंस गए। कार में पानी भरता चला गया और दम घुटने से उनकी जान चली गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed