हम आपको मिला रहे हैं, 21 बेटियों वाले ऐसे 'बाप' से, जो पूर्व इंटरनेशनल प्लेयर रह चुका है और अब एक ऐसा काम कर रहा कि लोग कर रहे सलाम।
2 of 9
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
हम बात कर रहे हैं, हरियाणा के रोहतक जिले के गांव बोहर निवासी पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल की। जिला पुलिस ने गांव बोहर को गोद लिया है। इसी के तहत अजीत नांदल ने गांव की 21 लड़कियों को गोद लिया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने मंगलवार को गांव बोहर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में दी।
3 of 9
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
एसपी पंकज नैन ने कहा कि समाज के ऐसे लोगो की जरुरत है जो आगे आकर लड़कियों के लिए कुछ करे। लड़कियों को भविष्य की शुभ कामनाएं देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसके अलावा भी अगर किसी छात्रा को शिक्षा व खेल से संबंधी किसी भी प्रकार कोई मदद चाहिए तो वह निःसंकोच पुलिस प्रशासन से संपर्क कर सकता है। जिला पुलिस द्वारा हर संभव मदद करने को तैयार है।
4 of 9
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
अजित नांदल कहते हैं कि सरकारी स्कूलों मे प्रतिभा की कोई कमी नही है। कमी है प्रतिभा को तराशने की। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी गौततम गंभीर ने भी हाल ही में लड़कियों को गोद लिया है। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए आज यहां सरकारी स्कूल की छात्राओं को गोद लिया गया है। देश में खिलाड़ी द्वारा लड़कियां को गोद लेने का यह दूसरा उदारहण है।
5 of 9
पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर अजीत नांदल
अजीत ने बताया कि गोद ली गई 21 लड़कियों को खेलों की ट्रेनिंग देने, सामान उपलब्ध करवाना तथा खेलों में भाग लेना सभी उसकी जिम्मेवारी होगी। छात्राओं को अंतराष्ट्रीय स्तर की ट्रैनिंग दी जाएगी। इसके अलावा भी अन्य कोई छात्रा उसकी अकादमी मे आना चाहती है, उसको भी फ्री मे कोचिंग दी जाएगी। भारतवर्ष में 'दी जिम' के नाम से 76 स्थानों में जिम हैं। छात्राएं उनके जिमों मे भी व्यायाम आदि कर सकती है।