युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका। परिवहन विभाग में 908 पदों पर बंपर भर्ती की जा रही है, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई।
दरअसल, हरियाणा रोडवेज ने हेल्पर और स्टोरमैन के 908 पदों पर अस्थायी आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार 30 अप्रैल 2017 तक निर्धारित फॉर्म के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
3 of 9
कैंपस, एडमिशन
- फोटो : फाइल फोटो
कुल पद: 908, स्टोरमैन और हेल्पर (मैकेनिक / टायरमैन / इलेक्ट्रीशियन / अन्य) इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 4440 रुपये से 7440 रुपये पे स्केल दी जाएगी और ग्रेड पे 1300 रुपये होगी।
शैक्षिक योग्यता: हेल्पर के लिए उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में 02 वर्षीय आईटीआई (एनसीवीटी / एससीवीटी / एनएसी) सर्टिफिकेट कोर्स पास की हो। स्टोरमैन के लिए उम्मीदवार ने मोटर मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी / एससीवीटी / एनएसी) सर्टिफिकेट कोर्स पास की हो।
आयु सीमा: आवेदक 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक उम्र के नहीं हों. एससी / बीसी श्रेणी के आवेदकों को हरियाणा सरकार के निर्देशों / नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।